टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 15 अगस्त, 2022 – आज़ादी का अमृत महोत्सव के चल रहे समारोह के हिस्से के रूप में भारत का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मानव रचना में गरिमापूर्ण उत्सव में मनाया गया।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद जुलाई। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछले 8 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिजली मंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में देश में पावर के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है 75 साल आजादी के पुरे होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है जब हम आजादी के 75 साल पूरे करे तो उसके बाद के पच्चीस साल हमने अमृत काल के रूप में मनाने है। उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। विधायक नरेंद्र गुप्ता वाईएमसीए विश्वविद्यालय में आयोजित बिजली महोत्सव कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / बल्लबगढ़.30 जुलाई। इनसो जिला अध्यक्ष रवि शर्मा द्वारा आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने शिरकत की। यह निमंत्रण कार्यक्रम की बैठक ऊंचा गांव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर इनसो के जिलाध्यक्ष एवं जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन ने जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए चिंतनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। डीसी जितेन्द्र यादव ने जिला के आमजन से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के साथ ही आम जनमानस का भी यह दायित्व बनता है, कि वह जल संरक्षण की दिशा में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन, वेयर इट फॉल्स, वैन इट फॉलस थीम के साथ सरकार कदम उठा रही है। वर्षा जल संचयन समय के साथ बेहद जरूरी है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद जुलाई। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 550 इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही हरियाणा के परिवहन बेड़े में शामिल होंगी। इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण मे शुद्धता बनाए रखने के लिए बेहतर कदम साबित होगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद जुलाई। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद की साफ सफाई के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से एक बहुत बड़ा योगदान नगर निगम को दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की साफ सफाई और रखरखाव के लिए यह वाहन बहुत उपयोगी साबित होंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 29 जुलाई, 2022 – मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना शैक्षिक संस्थानों का एक हिस्सा, अपनी 25 वर्षों की उत्कृष्टता के साथ, मीडिया शाला के शुभारंभ के साथ ज्ञान और भविष्य की शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वोपरि सर्वोच्च नेतृत्व साबित हुआ है – भारत में अपनी तरह का पहला स्कूली पाठ्यक्रम जो भविष्य के लिए तैयार युवाओं को तैयार करता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 29 जुलाई- जे.सी. बोस बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आज एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस तिरंगा रैली को कुलपति प्रो. एस. के. तोमर ने सीवी रमन विज्ञान खण्ड से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद, जुलाई। अगस्त माह में अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अधिकारियों के मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वीवीआईपी रूट, हैलीपैड, सामान्य पार्किंग व वीवीआईपी पार्किंग का भी निरीक्षण किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद – सेहतपुर गांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में कमरों की कमी के कारण बरामदे में पढाई करने को मजबूर है स्टूडेंट्स । इसको लेकर मीडिया में खबर छपने के बाद तिगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता जजपा उमेश भाटी कार्यकर्ताओं के साथ गवर्नमेंट स्कूल का मुआयना करने पहुंचे