Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । सूरजकुंड (फरीदाबाद) 35वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में जिला जेल की स्टॉल नंबर-787 पर लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। जिला जेल की स्टॉल पर बंदियों द्वारा बनाई गई दिवार घडी, मिरर, पेंटिंग, झूला, मंदिर, जूट बैग, ग्रीटिंग कार्ड, पत्थर कुंडल, चरखा, ऐश-ट्रे, रिमोर्ट स्टैंड, पैन स्टैंड, शीशा फ्रेम, निवार बेल्ट, फाइल कवर, पर्स, चाबी स्टैंड, फोन स्ट्रेरी, गणेश प्रतिमा, महिला स्टैचू, कुर्सी, मूढा सहित अनेक चीजें लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।  शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होली मिलन समारोह के कार्यक्रम विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किए गए थे । इसी कड़ी में सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा भी होली मिलन समारोह का कार्यक्रम, पुलिस चौकी के सामने वाले बड़े पार्क में आयोजित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने भी शिरकत की ओर लोगो को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 19 मार्च। हमें क्या खेलना आता है, हम तो वैसे ही मोहरे बदल रहे हैं। शायद खेलना तुम भी नहीं जानते और हमारी फोटो खींच रहे हो। सूरजकुंड की धरती पर हर्षोल्लास और ढोल बाजे की थाप पर शुरू हुए 35वें अंतर्राष्टï्रीय सूरजकुंड मेले का अवलोकन करते हुए हरियाणा के राज्यपाल श्री  बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल उज्बेकिस्तान की स्टाल पर शतरंतज खेल रहे थे तो सीएम साहब मजाक में ये शब्द कहे। महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी गेट दंतेश्वरी द्वार पर फीता काटकर मेले का आगाज किया। चार अप्रैल तक जारी रहने वाले इस मेले में इस बार स्टेट थीम बनाए गए जम्मू-कश्मीर व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी देश उज्बेकिस्तान की मेले में विशेष भागेदारी रहेगी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 19 मार्च। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला बुनकरों, शिल्पकारों  तथा कलाकारों को मंच प्रदान करता है। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा को तराशने एवं आजीविका कमाने मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मेला कला, संगीत एवं सभ्यता का संगम है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।  फरीदाबाद। जयपुर में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता में ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा में यह जीत हासिल की। वह इससे पहले भी अनेक सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्राउन जीत चुकी हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।  फरीदाबाद 19 मार्च : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद के तत्वाधान में 9 दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत का आयोजन सोमवार, दिनांक 21 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रतिदिन 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद तिगांव से विधायक राजेश नागर के निवास पर होली मिलन समारोह में धूमधाम रही। इस अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता उमड़ आई। लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों और डीजे पर जमकर नृत्य किया और विधायक के साथ फूलों की होली खेली।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 13 मार्च 2022। मई 2022 में ब्राज़ील में होने वाले ड़ेफ़लिंपिक्स (ड़ेफ़ ओलंपिक) में भारत के 64 खिलड़ियों का चयन हुआ है। इसमें हरियाणा राज्य से 15 खिलड़ियों का चिह्नित किया गया है। इसमें फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी 23 वर्षीय शुभम वशिष्ठ का भी चयन हुआ है। जिस तरह पैरा खिलाड़ियों के लिए पैरा ओलिम्पिक गेम्स होते हैं, ठीक ऐसे ही मूकबाधिरों के लिए डेफ ओलिम्पिक गेम्स होते हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | तेरी मेरी फ़िल्म्स के बैनर तले आने वाली फिल्म ” अपराध नगर ” के ऑफिस की पूजा पाठ करके विधिवत शुरुआत फरीदाबाद में की गई। इस मौके पर फ़िल्म के प्रोड्यूसर दिलीप कुमार वर्मा और  डायरेक्टर , प्रोड्यूसर राईटर मोक्ष वर्मा ने बताया की वह दोनों मिलकर इस फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी द्वारा किये गए आह्वान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे को आगे बढ़ाते हुए आज शहर में वही महिला कांग्रेस ने समाज के लिए अच्छे कार्यों को करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया ।विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर महिलाएं गुलाबी परिधान में नजर आयी।