Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । फरीदाबाद। फरीदाबाद, 25 अक्टूबर: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेस की ओर से मैग्नीफिकेशन इन एंडोडोंटिक्स पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । फरीदाबाद। फरीदाबाद, 24 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 21वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दूसरे दिन बड़ी धूमधाम आयोजित किया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 900 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के पहले दिन कल 30 जोडें़ तथा आज दूसरे दिन 28 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। कुल 58 जोड़ें बने है, जोकि अब अपने-अपने स्तर पर पूूरी तरह परिवारों को देखभाल कर विवाह बंधन में आगामी 23 नवम्बर को सैक्टर-16ए दशहरा मैदान में आयोजित विवाह समारोह में बंधेगें। वहीं सम्मेलन में सीए, पढ़े-लिखे, विधवा, विकलांग, बेसहारा आदि युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवनसाथी को चुनने की गुजारिश की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । फरीदाबाद।
तिगांव से भाजपा विधायक श्री राजेश नागर ने कहा कि लाल डोरा में आने वाली जमीनों की रजिस्ट्री करना भाजपा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। गांवों की रजिस्ट्री शुरू होने से अनेक विवाद समाप्त हो जाएंगे वहीं हमारे युवा इन जमीनों के जरिए लोन आदि लेकर कारोबार कर सकेंगे। श्री नागर उनके दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर तिगांव बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा किए स्वागत के बाद बोल रहे थे। उन्होंंने यहां पंकज तंवर को तिगांव मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष का नियुक्त पत्र भी सौंपा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद 23 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 21वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन पहले दिन बड़ी धूमधाम मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 900 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के पहले दिन 30 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। वहीं सम्मेलन में सी.ए., पढ़े-लिखे, विधवा, विकलांग, बेसहारा आदि युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवनसाथी को चुनने की गुजारिश की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। आज सेक्टर-24 के आजाद नगर स्थित सामुदायिक भवन में कोरोना प्रभावित करीब 500  लोगों  को क्रिप्टो रिलीफ फंड (इंडिया) के प्रेम बल्लभ नेलवाल एवं राधिका नेलवाल द्वारा नि:शुल्क राशन सहायता वितरित की। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी अभिषेक तिवारी एवं प्रतिभा तिवारी थे जबकि समारोह में भारत विकास परिषद माधव शाखा के अध्यक्ष लोकेश गर्ग, सचिव नरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष एचके लुधानी तथा महिला संयोजिका सपना गुप्ता की अहम भूमिका रही।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आरपीएस सावना सोसाइटी में सुरक्षा एप लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से समस्याएं जानीं और उन्हें प्राथमिकता से दूर करने का वादा किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास संबंधी कोई समस्या शेष नहीं रह पाएगी। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के आशीर्वाद से एक एक कर सभी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों से बात कर निरंतर उनकी मांगों की जानकारी भी ले रहे हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मिली समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया। सोमवार से तीन तीन एजेंसियां किसानों से अनाज खरीदेंगी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां ग्रेटर फरीदाबाद में प्राणायाम रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।उन्होंने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है इस बुराई को नजदीक नहीं आने देना है तो राम नाम का सहारा लो।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद/बल्लभगढ़,16 अक्टूबर। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बल्लभगढ की अनाज मण्डी में पीआर धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नियमों की पालना भी सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मण्डी में खरीद की जा रही है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 अक्तूबर। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोनावायरस वैक्सीन, गंभीर संक्रमण से सुरक्षा देने के साथ मौत के खतरे को कम करने में सहायक हो सकती हैं। शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाने में भी वैक्सीन को काफी कारगर माना जाता है।