टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / हमारे आसपास मौजूद लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है, बस अंतर ये है कि कोई काफी गंभीर बीमारी का शिकार है, तो कोई किसी साधारण बीमारी का। लेकिन आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में आपको हार्ट के मरीज काफी संख्या में मिल जाएंगे। दिल से जुड़ी बीमारियां काफी घातक होती हैं और ये अंदर ही अंदर मरीज पर अटैक करती हैं। हर साल 29 सितंबर के दिन विश्व हार्ट डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य होता है कि लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना, उन्हें बताना कि वे कैसे अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं क्योंकि जब दिल सुरक्षित रहेगा, तभी व्यक्ति स्वस्थ रह पाएगा। आमतौर पर लोग जानते हैं कि जब सीने में दर्द होता है, तभी हार्ट अटैक आने का खतरा हो सकता है। लेकिन हार्ट अटैक के कई और संकेत भी हो सकते हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार बिजली-पानी फ्री में देने लगेगी तो उसका कितना दुरुपयोग होगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। जब किसी चीज के लिए हमें भुगतान ही नहीं करना होगा तो उसका उपयोग कम और दुरुपयोग ज्यादा होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री शनिवार शाम सूरजकुंड स्थित एक होटल में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) की 68वीं वार्षिक आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा /नई दिल्ली: संदीप अग्रवाल फाउंडेशन और नए-पुराने वाहनों के लिए भारत के एआई-संचालित ऑनलाइन बाजार ड्रूम ने सरकारी स्कूल- जीएसएस स्कूल, बीजोपुर, फरीदाबाद, हरियाणा में डोनेशन ड्राइव का आयोजन कर समाज के कल्याण और उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई और सभी के लिए शिक्षा को समर्थन और बढ़ावा देने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में नासिर खान, सरपंच, बीजोपुर और उपासना बोरा, चेयरपर्सन, संदीप अग्रवाल फाउंडेशन मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि इसे ड्रॉप नहीं बल्कि जिंदगी ही समझें। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद, 23 सितम्बर । इस बार का हरियाणा शहीदी दिवस फरीदाबाद जिले के लिए बेहद खास रहा । यहां गाँव अनंगपुर फरीदाबाद में शहीदी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से आयोजित किया गया ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद। जिले के अधिकांश कॉलेज एमडीयू के साथ संबद्ध होने के कारण छात्रों को कई बार बेवजह भी रोहतक तक दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें उनका समय और धन दोनों व्यर्थ जाते हैं। इसलिए जिले के कॉलेजों को जिले में ही स्थित जेसीबोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध करवाया जाए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद। आज के समय में रक्तदान वास्तव में एक महादान है। ऐसे समय में जब व्यक्ति किसी को पसीना भी देने से बच रहा है, तब रक्तदान करने वाले लोग वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सेक्टर 21बी में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों के बीच कहे। इसका आयोजन रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद, सेक्टर 21बी आरडब्ल्यूए और खुशी एक एहसास संस्था ने संयुक्त रूप से जीबीएन स्कूल में किया था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 17 सितंबर 2021: फरीदाबाद का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल मरीज़ों के इलाज के लिए 60 बिस्तरों की सुविधा और बढ़ाएगा। इसके बाद अस्पताल में बिस्तरों की कुल संख्या 210 से बढ़कर 270 हो जाएगी। इन अतिरिक्त बिस्तरों के लिए अस्पताल में नई इमारत बनाने का काम जारी है। इस इमारत के निर्माण के लिए अस्पताल में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय भारी उद्योग और विद्युत राज्य मंत्री, श्री कृष्ण पाल गुर्जर इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के उपायुक्त श्री जितेंद्र यादव और एमसीएफ आयुक्त, श्री यशपाल भी उपस्थित थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, सितंबर 16,: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की याद में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 650 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान कैंपस में कोविशील्ड वैक्सिनेशन ड्राइव भी रखा गया जिसमें 1270 लोगों ने टिके लगवाए । मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन ने नौ अलग-अलग एनजीओ को 25000 किलो चावल और दाल दान किया।
Today Express News | Ajay verma | फरीदाबाद, 10 सितंबर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग्स जारी की गई हैं। इस रैंकिंग में मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज ने बेहतरीन रैंकिंग्स प्राप्त की हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि इस वर्ष रैंकिंग में 6000 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया। मानव रचना ने देश के सरकारी, आईआईटी, एनआईटी और निजी संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।