Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 16 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन बड़ी धूमधाम से करेगी। समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 23-24 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 23 नवम्बर 2021 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, नियर गोपी कालोनी चौक, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर 1, फरीदाबाद के भव्य मंच पर कल रात दिखाया गया लंका दहन। पहले दृश्य में हनुमान को लंका के द्वार पे लंकिनी नामक राक्षसी ने रोका जिसे मुष्टिका प्रहार से हनुमान ने किया घायल। फिर दिखाया गया सीता और रावण की तकरार जो हनुमान जी पेड़ पर छुप कर सुनते हैं। सीता (जितेश अहूजा) और रावण (टेकचन्द) के बीच हुआ जम के सम्वाद जिस पर दर्शकों ने तालियों से वाहवाही दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, अक्टूबर। ग्रामीण अंचल में विभिन्न खेलों में प्रतिभाएं निखारने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। ताकि युवाओं को शहर का रुख न करना पड़े। तिगांव में हाडा क्लब का फिटनेस क्लब इसकी शुरूआत कर रहा है। आगामी 9 व 10 अक्टूबर को तिगांव में ही फिटनेस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद, अक्टूबर:  मानव रचना शैक्षणिक संस्थान और नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ घर मिशन की पहली वर्कशॉप का मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14 में आयोजन किया गाय। इस वर्कशॉप में ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में आने वाले स्कूल के कुल 180 शिक्षकों और छात्रों ने हिस्सा लिया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन गुप्ता चेयरमैन व न्यायाधीश पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष के आदेशनुसार, श्री यशवीर सिंह राठौर जिला व सत्र न्यायाधीश व चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के मार्गदर्शन तथा श्री मंगलेश कुमार चौबे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की देखरेख में “आजादी का अमृत महोत्सव” नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नई दिल्ली के आदेश अनुसार पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक मनाया जा रहा है ।जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रोग्रामो का आयोजन सामाजिक संगठनों ,स्वयंसेवी संस्थाओं, जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / मोक्ष वर्मा /  फरीदाबाद, 3 अक्टूबर। हिमाचल मित्र मंडल सोसायटी रजि द्वारा वार्षिक मिलन समारोह…

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / नई दिल्ली, 30 सितंबर, 2021: भारत के सबसे बड़े सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ट्रेल अक्टूबर में एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक के आगामी सीजन के लिए ऑफिशियल लाइफस्टाइल पार्टनर के रूप में से जुड़ा है। क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के अपने प्रयास के तहत ट्रेल ने स्पेशल- #TrellxLakmeFashionWeek चैलेंज लॉन्च किया है। ट्रेल भारतभर से 30 फैशन उत्साही लोगों का चयन करेगा जो मुंबई में आगामी लैक्मे फैशन वीक में फ्रंट-रो सीटें जीत सकते हैं। आज यानी 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता 3 अक्टूबर 2021 तक चलेगी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 30 सितंबर:    अब मानव रचना और नगर निगम फरीदाबाद मिलकर फरीदाबाद को स्वच्छ बनाएंगे। इसे लेकर फरीदाबाद के निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, कि मानव रचना शैक्षणिक संस्थान शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए काफी अच्छा कार्य करता रहा है, अब नगर निगम और मानव रचना मिलकर फरीदाबाद के लोगों को जागरूक करेंगे और फरीदाबाद को स्वच्छ और हरित बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मानव रचना, नगर निगम का सीएसआर पार्टनर है। उन्होंने उम्मीद जताई, एमसीएफ द्वारा दिए गए ‘स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ घर’ के नारे को सफल बनाया जाएगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी { जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद) द्वारा आगामी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपति करेंगे !

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / हमारे आसपास मौजूद लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है, बस अंतर ये है कि कोई काफी गंभीर बीमारी का शिकार है, तो कोई किसी साधारण बीमारी का। लेकिन आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में आपको हार्ट के मरीज काफी संख्या में मिल जाएंगे। दिल से जुड़ी बीमारियां काफी घातक होती हैं और ये अंदर ही अंदर मरीज पर अटैक करती हैं। हर साल 29 सितंबर के दिन विश्व हार्ट डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य होता है कि लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना, उन्हें बताना कि वे कैसे अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं क्योंकि जब दिल सुरक्षित रहेगा, तभी व्यक्ति स्वस्थ रह पाएगा। आमतौर पर लोग जानते हैं कि जब सीने में दर्द होता है, तभी हार्ट अटैक आने का खतरा हो सकता है। लेकिन हार्ट अटैक के कई और संकेत भी हो सकते हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।