Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » तंबाकू को गुटका या पान मसाला के रूप में चबाकर खाने से मुंह और गले का कैंसर होता है : डॉ. विद्या नायर

    तंबाकू को गुटका या पान मसाला के रूप में चबाकर खाने से मुंह और गले का कैंसर होता है : डॉ. विद्या नायर

    Ajay vermaBy Ajay verma31/05/2024Updated:31/05/2024No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को दुनियाभर में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” मनाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से पल्मोनोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट एवं एचओडी डॉ. विद्या नायर ने बताया कि सिगरेट, बीड़ी, गुटका और हुक्का तंबाकू का ही एक प्रकार है जिनके सेवन से शरीर को अलग-अलग तरह से नुकसान पहुँचता है। तंबाकू को गुटका या पान मसाला के रूप में चबाकर खाने से मुंह और गले का कैंसर होता है, वहीँ तंबाकू का बीड़ी, हुक्का या सिगरेट के जरिये सेवन करने से फेफड़ों का कैंसर, अस्थमा, साँस फूलने की परेशानी व अन्य साँस से जुडी समस्याएँ, लिवर कैंसर, कोलन कैंसर, इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुसंकता), हृदय रोग की समस्या, स्ट्रोक, आँखों की रोशनी में कमी आना, दांतों का कमजोर पड़ना व समय से पहले से गिरना और गंभीर गैंग्रीन होने का जोखिम बढ़ जाता है। जो महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं उन्हें गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर यानी सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भधारण की समस्या, एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी का खतरा, प्रीमेच्योर मेनोपॉज (महिलाओं में समय से पहले पीरियड्स या मासिक धर्म का बंद हो जाना), टाइप-2 डायबिटीज और आंतों से जुडी समस्याएँ हो सकती हैं। धूम्रपान करने वाली गर्भवती महिलाओं में शुरू के तीन महीनों में बार-बार गर्भपात होने का खतरा, गर्भनाल की पोजीशन नीचे रह जाना, समय से पहले पानी की थैली फटने व प्रसव होने का खतरा ज्यादा होने जैसी कई समस्याएँ आ सकती हैं। ऐसी महिलाओं के पैदा होने वाले बच्चों में कटा होंठ व तालु की समस्या, जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना आदि की परेशानी हो सकती है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं के बच्चों को बचपन में अस्थमा, मोटापा, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिस्ऑर्डर मतलब ध्यान की कमी और अत्यधिक सक्रियता की बीमारी जैसी मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। स्मोकिंग करने वाली माँ के अन्दर अपने बच्चे को स्तनपान कराने के लिए दूध भी कम मात्रा में बनता है। वहीँ धूम्रपान करने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी, संख्या व फंक्शन में भी कमी आ जाती है।

    सलाह:

    · तंबाकू का सेवन धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें

    · तंबाकू की तलब लगने पर मुंह में चेविंग गम, टॉफी जैसी चीज डाल सकते हैं

    · तंबाकू छोड़ने के लिए निकोटिन थेरेपी मददगार साबित हो सकती है

    · साथियों के दबाव में आकर तंबाकू के सेवन से बचें

    · तंबाकू का सेवन करने वाले दोस्तों, सहकर्मियों से दूर रहें।

    · अगर काफी कोशिश के बावजूद तंबाकू नहीं छोड़ पा रहे हैं तो आप धूम्रपान छुड़ाने वाले क्लिनिक में छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ और साइकोलोजिस्ट दोनों की सलाह ले सकते हैं

    · जो दंपत्ति अपना परिवार आगे बढ़ाने चाहते हैं वे गर्भधारण करने से पहले ही धूम्रपान छोडने का प्रयास करें

    Chewing tobacco in the form of gutka or pan masala causes mouth and throat cancer: Dr. Vidya Nair Maringo Asia Hospital
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर; दोनों कुलपतियों ने नवाचार, डिजिटल शासन एवं कौशल विकास में सहयोग का संकल्प लिया

    04/12/2025

    पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की : चौ.कृष्णपाल गुर्जर

    30/11/2025

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा सैनिकों और उनके परिजनों को किया सम्मानित

    23/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.