Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कमोडिटी ने दिए मिश्रित संकेत, ग्लोबल इकोनॉमिक रिकवरी से जुड़े समाचारों पर निवेशक सतर्क

    कमोडिटी ने दिए मिश्रित संकेत, ग्लोबल इकोनॉमिक रिकवरी से जुड़े समाचारों पर निवेशक सतर्क

    Ajay vermaBy Ajay verma17/04/2020No Comments4 Mins Read
    प्रथमेश माल्या

    Today Express News / Report / Ajay Verma / कोविड-19 महामारी से रिकवरी की पृष्ठभूमि में तेज नुकसान से बचने के लिए निवेशक जिंसों पर आक्रामक दांव लगाने से बच रहे हैं। हालांकि, सभी बड़े देशों ने अपनी  अर्थव्यवस्थाओं के लिए रिकवरी प्लान तैयार कर लिए हैं, लेकिन निवेशक अब भी इस बात को लेकर सुनिश्चितन नहीं है कि कितने समय में औद्योगिक गतिविधियां पहले की तरह सामान्य हो जाएंगी।

    श्री प्रथमेश माल्या, चीफ एनालिस्ट, नॉन-एग्री कमोडिटी एंड करेंसी, एंजिल ब्रोकिंग लिमिटेड
    सोना / गुरुवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1717.7 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने पिछले हफ्ते बेरोजगारों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की, जिससे उम्मीदें बढ़ गईं कि कोविड-19 महामारी का असर जल्द ही कम होगा। लगभग 5.2 मिलियन अमेरिकियों ने पिछले हफ्ते बेरोजगारी लाभ का दावा पेश किया जो कि इसके पहले के सप्ताह के 6.6 मिलियन के मुकाबले थोड़ा कम था। पिछले एक महीने में कुल रिपोर्ट में बेरोजगारी दावों में 20 मिलियन से अधिक की वृद्धि हुई है क्योंकि अमेरिका में आर्थिक गतिविधियां ठहराव पर आ गई हैं। एक महीने के लॉकडाउन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देशों की घोषणा की, जिसका नतीजा यह हुआ कि सुरक्षित संपत्ति के तौर पर बाजार में सोने की मांग बढ़ गई। हालांकि, वैश्विक मंदी की चिंताओं ने महामारी से पैदा हुए कहर को भी दर्शाया है जिसने 2 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और दुनिया भर में 1,36,667 लोगों की मौत हुई है। इसने सोने की कीमतों को काबू में रखा है।
    चांदी  / गुरुवार को स्पॉट सिल्वर की कीमतें 0.94 प्रतिशत बढ़कर 15.6 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुईं जबकि एमसीएक्स पर कीमतें 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,255 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं.
    कच्चा तेल / गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें 19.9 डॉलर प्रति बैरल पर फ्लैट बंद हुईं क्योंकि ओपेक+ ने उत्पादन गतिविधियों को थाम लिया और यूएस ने कीमतों में मंदी का समर्थन किया है। हालांकि, दुनिया भर में लॉकडाउन के कारण कम हुई मांग ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी प्रभावित किया है, क्योंकि ईंधन की औद्योगिक मांग में गिरावट आई है। ओपेक और उसके सहयोगियों ने कुछ समय में अपना उत्पादन घटाकर 19.5 मिलियन बैरल प्रति दिन करने का फैसला किया है। मार्च-2020 में तेल की कीमतों के 18 महीने के निचले स्तर पर आने के बाद यह कदम उठाया गया। तेल की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि कई देशों द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन के कारण औद्योगिक गतिविधियों में गिरावट आई है और तेल की मांग थम गई है। मंदी की चिंताओं ने कच्चे तेल के डिमांड आउटलुक पर भी संदेह के बादल ला दिए हैं और इससे कीमतें और नीचे चली गई हैं। हालांकि, मांग में कमी की वजह से ओपेक+ ग्रुप ने उत्पादन में कटौती की और अमेरिका में रिफाइनरी उत्पादन में कमी की गई, इससे कीमतों की गिरावट सीमित करने में मदद मिली है।
    बेस मेटल्स  / गुरुवार को लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर बेस मेटल की कीमतें मिश्रित रहीं क्योंकि संभावित वैश्विक मंदी के कारण औद्योगिक धातुओं की मांग कम हुई है। चीन से आए  सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों ने कीमतों को कुछ सपोर्ट दिया है। हालांकि, बाकी दुनिया में औद्योगिक गतिविधि में ठहराव स्पष्ट रूप से आर्थिक मंदी का संकेत दे रहा है, जिसके कारण बेस मेटल्स की मांग में कमी आई है। कोविड-19 के प्रकोप ने वैश्विक मंदी की आशंका को मजबूती दी है , जिसने औद्योगिक धातुओं के आउटलुक को कमजोर किया है।  लॉकडाउन के बाद ऑपरेशंस शुरू करने में भी औद्योगिक गतिविधियां धीमी ही रहेंगी जिससे बेस मेटल की कीमतों पर मंदी का असर रहने की संभावना है।
    कॉपर / गुरुवार को एलएमई कॉपर की कीमतें 0.56 प्रतिशत बढ़कर 5,140 डॉलर प्रति टन पर बंद हुईं क्योंकि चीन के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों ने लाल धातु की कीमतों को सपोर्ट दिया। एलएमई वेरिफाइड वेयरहाउस पर कॉपर इन्वेंट्री का स्तर 2020 की शुरुआत के बाद से लगभग दोगुना हो गया है, जो इस धातु के प्रति डिमांड में गिरावट का स्पष्ट संकेत है।
    Commodity gave mixed signals investors cautious on news related to global economic recovery TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.