Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इनामी गौ तस्करी के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    इनामी गौ तस्करी के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    Ajay vermaBy Ajay verma23/07/2026Updated:23/07/2026No Comments2 Mins Read
    Crime Branch arrests accused wanted for cow smuggling.
    Ai image

    फरीदाबाद, 23 जुलाई। फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने वर्ष 2025 के गौ तस्करी मामले में वांछित ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वकील उर्फ पिकअप, निवासी गांव उटावड़, जिला पलवल के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर फरीदाबाद पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    Crime Branch arrests accused wanted for cow smuggling.2

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 22 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर गांव उटावड़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद वह दक्षिण भारत में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था और करीब दस दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।

    जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय गौवंश से भरे कैंटर वाहन को आरोपी वकील उर्फ पिकअप चला रहा था। पुलिस ने वारदात के दौरान ही कैंटर वाहन को मौके से कब्जे में ले लिया था।

    गौरतलब है कि फरवरी 2025 में पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में गौ तस्करी, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास और फायरिंग के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस समय मौके से 21 गोवंश से भरा कैंटर बरामद किया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने जांच में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

    ballabhgarh news Cattle Smuggling Crime Branch Faridabad Crime News Hindi faridabad crime faridabad news Faridabad Police Haryana Crime News Haryana Police Rewarded Accused Sadar Ballabhgarh Police TODAY EXPRESS NEWS Uncha Gaon Crime Branch Wanted Criminal इनामी आरोपी गिरफ्तार गौ तस्करी गौवंश संरक्षण अधिनियम फरीदाबाद समाचार हरियाणा क्राइम
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026

    41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से निकले 4,000 से ज्यादा स्टोन

    15/08/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.