Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रजिस्ट्रियों के मामले पर सदन में की पूर्व सीएम हुड्डा की बोलती बंद

    डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रजिस्ट्रियों के मामले पर सदन में की पूर्व सीएम हुड्डा की बोलती बंद

    Ajay vermaBy Ajay verma26/08/2020No Comments3 Mins Read

    बुधवार को हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान रजिस्ट्रियों के मामले पर विपक्ष द्वारा उठाए गये सवालों पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करार जवाब देते हुए विपक्षी नेताओं की बोलती बंद की। दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मामले की सीबीआई जांच करने की मांग पर कहा कि हमारी सरकार में यह गारंटी है कि आपकी तरह दामाद जी दामाद जी करने की बजाय सीधा कार्रवाई करने की हिम्मत रहेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार स्पष्टता के साथ एक्शन लेने का दम रखती है और मजबूती के साथ एक्शन लेती है।

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस की हुड्डा सरकार में उनके पास कलम पक्की नहीं थी और जो भी कलम चलती थी वो दिल्ली से ही चलती थी। उन्होंने कटाक्ष किया कि सोनिया गांधी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को कच्ची पेंसिल दे रखी थी लेकिन मौजूदा सरकार ने रजिस्ट्रियों के मामले में पक्की कलम चलाकर मजबूती से कार्रवाई करने का काम किया।

    उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तक का कार्य किया है। दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा से सवाल किया कि क्या 10 साल के शासनकाल में उनकी सरकार ने ऐसे कदम उठाने की हिम्मत दिखाई ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जितने गलत सीएलयू हुए और जितने गलत सेक्टर बनाए गए, क्या कांग्रेस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की हिम्मत दिखाएगी ? उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ही इससे प्रताड़ित है और एक कांग्रेसी विधायक के घर के निर्माण पर ही आज ऑब्जेक्शन लगा हुआ है। 

    Deputy CM Dushyant Chautala closed the talk of former CM Hooda in the House on the matter of registriesसदन में उपमुख्यमंत्री ने तहसीलों में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा लाए जा रहे नया अध्यादेश का मकसद स्पष्ट करते हुए कहा कि कहीं अवैध कॉलोनियां ना बने और जो बनी हुई हैं उनकी पहचान कर सही ढंग से आगे रजिस्टर कर सकें, उसके लिए एक बेहतर रास्ता बनाने का काम सरकार कर रही है।

    सदन में दुष्यंत चौटाला ने यह भी स्पष्ट किया कि नये अध्यादेश के जरिये रजिस्ट्रियों में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि राजस्व विभाग का जिम्मा संभालते ही रजिस्ट्रियों को लेकर उन्होंने डीआरओ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई और निगरानी की। उन्होंने कहा कि इसके बाद जहां कहीं भी खामियां मिली वहां कार्रवाई की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता के साथ एनओसी का काम 14 दिन में ही निपटाया जाएगा ताकि इसके लिए किसी को परेशानी का सामना ना करने पड़े। उन्होंने सरकार की मन्शा जाहिर करते हुए बताया कि लोगों को बार-बार तहसीलों के चक्कर ना काटने पड़े और इसमें पूरी पारदर्शिता आए, इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया को आसान किया जा रहा है।

    वहीं बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की एक टिप्पणी पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर उन्हें रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या या गड़बड़ी मिली तो विधायक को मामला तुरंत उनके संज्ञान में लाना चाहिए था। डिप्टी सीएम ने राकेश दौलताबाद को बताया कि सरकार ने खुद सख्त कदम उठाते हुए उनके ही जिला गुरुग्राम में 6 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने काम किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.