Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कोरोना काल में शोध कार्यों को जारी रखने में डिजिटल लाइब्रेरी की महत्वपूर्ण भूमिकाः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

    कोरोना काल में शोध कार्यों को जारी रखने में डिजिटल लाइब्रेरी की महत्वपूर्ण भूमिकाः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

    Ajay vermaBy Ajay verma01/08/2020No Comments2 Mins Read
    Digital library plays an important role in the continuation of research work during the Corona period Vice Chancellor Prof. Dinesh Kumar
    Photo By Jc Bose Ymca Faridabad PRO.

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद/ जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेक्शन तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के सहयोग से ‘अनुसंधान सहयोगी सेवाओं से गुणवत्ता सुधार में डिजिटल लाइब्रेरी की भूमिका’ विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वेबिनार में कुलपति प्रो. दिनेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति ने महामारी के दौरान शोधार्थियों को अनुसंधान सहायता सेवाएं प्रदान करने में पुस्तकालयों की भूमिका के महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पुस्तकालय अपनी ई-लाइब्रेरी और रिमोट एक्सेस सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा संकाय सदस्यों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इससे पहले डीन (आरएंडडी) डॉ. राजेश आहूजा ने वेबिनार की विषयवस्तु की जानकारी दी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. संदीप पाठक और आईआईटी दिल्ली के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. नीरज चैरसिया वेबिनार में मुख्य वक्ता रहे। डॉ. पाठक ने मेंडले, एंडनोट और जोटेरो सहित विभिन्न संदर्भ प्रबंधन उपकरणों के बारे में जानकारी दी। डॉ. नीरज ने शोध में साइटेशन, विजिबिलिटी तथा इम्पेक्ट बढ़ाने की रणनीति पर विचार साझा किए। वेबिनार संवादात्मक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ वक्ताओं से शोध को लेकर अहम जानकारी हासिल की। विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डाॅ. पी.एन. वाजपेयी तथा डिप्टी डीन (आरएंडडी) डाॅ. राजीव साहा ने वेबिनार की कार्यवाही प्रस्तुत की। सत्र में लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष दीक्षित, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. हरिओम तथा सभी डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्यों के अलावा लाइब्रेरी सेवाओें से जुड़े प्रोफेशनल मौजूद थे। वेबिनार के समापन पर कुलसचिव डॉ. एस के गर्ग ने वक्ताओं तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

    continuation Digital library plays during the Corona period faridabad news important role Latest News Prof. Dinesh Kumar research TODAY EXPRESS NEWS Vice Chancellor
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.