Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » FARIDABAD Video News : फैशन शो में 200 गर्भवती महिलाओ ने किया रैम्प पर कैटवॉक !

    FARIDABAD Video News : फैशन शो में 200 गर्भवती महिलाओ ने किया रैम्प पर कैटवॉक !

    Ajay vermaBy Ajay verma21/05/2017Updated:21/05/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) प्रेग्नेंसी को सहज बनाने को लेकर आज फरीदाबाद में एक एशियन हॉस्पिटल द्वारा पांच सितारा होटल में गर्भवती महिलाओ का फैशन शो आयोजित किया गया जिसमे पूरे शहर की 200 गर्भवती महिलाओ ने हिस्सा लिया और कैटवॉक किया। इन महिलाओ में पांच से आठ महीने की गर्भवती महिलाये शामिल थी जिन्होंने पूरे उत्साह और जोश के साथ कैटवॉक किया और दर्शको की वाहवाही लूटी। फरीदाबाद में अपने आप में गर्भवती महिलाओ के लिए यह पहला मौक़ा था जहाँ गर्भवती महिलाओ ने फैशन शो में कैटवॉक किया। इस मौके पर एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी. हालांकि इन महिलाओ के लिए समतल रैम्प बनाया गया था ताकि किसी महिला को दिक्कत न हो.

    डॉ एन के पांडेय – निदेशक एशियन हॉस्पिटल

     

    डाक्टर एन के पांडेय ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रेग्नेंसी को सहज बनाना है क्योंकि प्रेग्नेंसी को तकलीफ का समय माना जाता है उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भी है  क्योंकि आज लडकियां लड़को से बेहतर काम कर रही है वहीँ महिला सशक्तिकरण को भी ध्यान में रखा गया है. उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सेक्स रेशो में भी योगदान देना चाहते है. उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम सिर्फ उनके हॉस्पिटल का नहीं बल्कि यह कार्यक्रम पूरे शहर का है जिसमे पूरे शहर से 200 गर्भवती महिलाओ ने हिस्सा लिया है. एक नयी सोच के साथ हमने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. 

    वहीँ इस कैटवॉक में हिस्सा लेने वाली गर्भवती महिला सिम्मी का कहना था की इस हालात में यह कार्यक्रम हमारे लिए मददगार साबित होगा और जब बेबी पैदा होगा तो वह उसे यह कार्यक्रम दिखाएंगी। उन्होंने कहा की यह ख़ास कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ है और उन्होंने भी पहली बार हिस्सा लिया है जिसके लिए उन्होंने कोई विशेष तैयारी नहीं की थी. वहीँ एक अन्य महिला रूची आहूजा ने बताया की गर्भवती महिलाओ के लिए यह पहली बार आयोजित हुआ है जिसे लेकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उत्साह के साथ उन्होंने हिस्सा लिया। ऐसे मौके महिलाओ को मिलने चाहिए। उन्होंने कहा की अक्सर कहा जाता है की शादी के बाद महिला के कैरियर पर विराम लग जाता है लेकिन मैं कहना चाहूंगी की सभी महिलाओ को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

     

    खबरे देने के लिए संपर्क करे  AJAY VERMA 9716316892 

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    EU को-फंडेड इरास्मस+ NSIS प्रोजेक्ट भारत, श्रीलंका और नेपाल की यूनिवर्सिटीज़ के लिए 10-मॉड्यूल डिजिटल रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग शुरू करेगा

    11/03/2026

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.