Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित, 30 अगस्त तक दावा-आपत्ति का मौका

    ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित, 30 अगस्त तक दावा-आपत्ति का मौका

    Ajay vermaBy Ajay verma31/07/2026No Comments2 Mins Read
    Faridabad DC Ayush Sinha reviewing Draft Voter List 2026 with political party representatives
    फरीदाबाद में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद समीक्षा बैठक करते उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि।

    फरीदाबाद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह सूची उन मतदाताओं के आधार पर तैयार की गई है, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना प्रपत्र भरकर जमा किए थे।

    जारी ड्राफ्ट सूची में लगभग 72.37 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं शेष मामलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, गैर-पता योग्य, मृत्यु अथवा अन्य कारणों के आधार पर अलग श्रेणी में रखा गया है।

    30 अगस्त तक करें दावा एवं आपत्ति

    उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुआ है या नाम, पता अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो वह 30 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

    इसके लिए प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष आवश्यक घोषणा-पत्रों के साथ जमा किए जा सकते हैं।

    28 सितंबर तक होगा निस्तारण

    निर्वाचन विभाग के अनुसार प्राप्त होने वाले सभी दावे एवं आपत्तियां प्रतिदिन संबंधित ईआरओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी। सभी मामलों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी।

    जिन मामलों में होगी जांच

    उपायुक्त ने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र तो जमा हो चुके हैं, लेकिन उपलब्ध अभिलेखों से जानकारी का मिलान नहीं हो पाया है या किसी प्रकार की विसंगति मिली है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे मामलों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की जांच एवं सुनवाई ईआरओ और एईआरओ द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

    राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक

    ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में दावा-आपत्ति प्रक्रिया, बीएलओ द्वारा किए गए सत्यापन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

    हेल्पलाइन और ऑनलाइन सुविधा

    मतदाता अपनी जानकारी निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1950 और जिला निर्वाचन सहायता केंद्रों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    aridabad Ayush Sinha BLO Civic News Claim and Objection Draft Voter List Election Commission Election News Electoral Revision Electoral Roll ERO Faridabad Election Update faridabad news Faridabad Today Express Faridabad Updates Government News Haryana Elections haryana news Latest Faridabad News SIR Campaign Today Express Breaking News Today Express Hindi News TODAY EXPRESS NEWS Voter ID Voter List News
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.