Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान को मिला समर्थन

विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान को मिला समर्थन

Ajay vermaBy Ajay verma29/07/2026Updated:29/07/2026No Comments2 Mins Read
Victora Life Foundation’s “MISSION 50,000 TREES”

फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ एवं ‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ अभियान के अंतर्गत ग्रेटर फरीदाबाद स्थित हैबिटैट सोसाइटी, सेक्टर-78 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस हरित अभियान का नेतृत्व ट्री मैन श्री एस.एस. बांगा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके पर्यावरण संरक्षण के विजन से प्रेरित होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों के लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं और पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी ले रहे हैं।

सोसाइटी सदस्यों ने लगाए पर्यावरण उपयोगी पौधे

कार्यक्रम में हैबिटैट सोसाइटी के प्रेसिडेंट श्री सिद्धार्थ पांडे, श्री सुरेश कुमार सहित सोसाइटी के कई सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, शीशम और आम जैसे पर्यावरण एवं औषधीय महत्व वाले पौधे लगाए गए।

सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।

“एक वृक्ष आज, हरित भविष्य कल” का संदेश

विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण, निगरानी और देखभाल को सुनिश्चित करना भी है।

संस्था द्वारा ट्री एम्बुलेंस, पौधों की देखभाल और पर्यावरण जागरूकता अभियान के माध्यम से फरीदाबाद को हराभरा बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में अपनी भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करें।

Environment News faridabad news Green Faridabad haryana news Mission 50000 Trees Sector 78 Faridabad TODAY EXPRESS NEWS Tree Plantation Victora Life Foundation पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण फरीदाबाद समाचार वृक्षारोपण हरियाणा समाचार
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

सी. दास ग्रुप और साधु फोर्जिंग ने पलवल पुलिस को भेंट की महिंद्रा बोलेरो

29/07/2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

24/07/2026

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देंगे दिग्विजय चौटाला

24/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 TENews. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.