Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

    सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

    Ajay vermaBy Ajay verma07/08/2026Updated:08/08/2026No Comments3 Mins Read
    Faridabad Sextortion Gang

    फरीदाबाद: साइबर थाना NIT पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे और वीडियो कॉल के दौरान उनकी रिकॉर्डिंग कर बाद में ब्लैकमेल करते थे।

    फर्जी प्रोफाइल बनाकर करते थे शिकार

    पुलिस को 5 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि फरीदाबाद की जमाई कॉलोनी में कुछ लोग सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर थाना NIT की टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को काबू किया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान आसिफ उर्फ भस्सू निवासी कैथवाड़ा, जिला डीग, राजस्थान, उसके साले अमान निवासी जमाई कॉलोनी, फरीदाबाद और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

    वीडियो कॉल के जरिए बनाते थे रिकॉर्डिंग

    पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड के जरिए व्हाट्सऐप पर महिलाओं के नाम से नकली प्रोफाइल बनाते थे। इन प्रोफाइल पर लड़कियों की तस्वीरें लगाकर लोगों से दोस्ती की जाती थी।

    इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान पहले से डाउनलोड की गई वीडियो चलाकर सामने वाले व्यक्ति को भ्रमित किया जाता था। इसी दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाती थी।

    पुलिस के अनुसार, बाद में रिकॉर्ड की गई वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक क्लिप के साथ जोड़ दिया जाता था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, परिवार के लोगों को भेजने या झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग की जाती थी।

    5 मोबाइल और 4 फर्जी सिम बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और 4 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा महिलाओं के नाम से बनाए गए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, जी-मेल अकाउंट, वीडियो और चैटिंग से जुड़ा डिजिटल रिकॉर्ड भी मिला है।

    पुलिस इन सभी डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराएगी। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर

    पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आसिफ को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अमान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

    जांच के दौरान बरामद एक सिम कार्ड के खिलाफ राजस्थान में साइबर ठगी के दो मामले पहले से दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

    पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

    फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल को लेकर सावधानी बरतें। सोशल मीडिया पर अज्ञात प्रोफाइल से दोस्ती करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि में अपनी निजी जानकारी या डिजिटल सामग्री साझा न करें।

    अगर कोई व्यक्ति साइबर ब्लैकमेलिंग या सेक्सटॉर्शन का शिकार होता है तो घबराने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें या नजदीकी साइबर थाना पुलिस से संपर्क करें।

    Blackmailing Cyber Crime Cyber Fraud Cyber Police faridabad crime Faridabad Cyber Crime faridabad news Faridabad Police haryana news NIT Faridabad Sextortion Sextortion Gang TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026

    41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से निकले 4,000 से ज्यादा स्टोन

    15/08/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.