Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 3 मई। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों तक प्रतिदिन सुबह व सायं के समय फूड पैकेट्स व खाद्य सामग्री से मदद पहुंचाई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा ना रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिला में रैड क्रॉस सोसायटी विभिन्न सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं से तालमेल कर हर जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 23 लाख 88 हजार 560 लोगों को फूड पैकेट्स तथा 43 हजार 648 लोगों को साप्ताहिक सूखा राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 23 लाख 1 हजार 57 फूड पैकेट्स विभिन्न एनजीओ तथा 87 हजार 500 पैकेट्स सरकार द्वारा तैयार करवाए गए हैं, जिनका वितरण गत दिनों शहर के सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों तक किया गया। इस समय जिला में बनाए गए रिलीफ सेंटर में करीब 27 लोग ठहरे हुए हैं, जिन्हें खाना व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जन वितरण प्रणाली के तहत जिला के सभी डिपो के माध्यम से भी राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
