Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही ने अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स (AMAs) रेड कार्पेट पर बटोरी सुर्खियाँ

    ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही ने अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स (AMAs) रेड कार्पेट पर बटोरी सुर्खियाँ

    moksha vermaBy moksha verma28/05/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मुंबई, ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही ने प्रतिष्ठित अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स (AMAs) में अपनी दमदार उपस्थिति और शानदार स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई डायस्पोरा का प्रतिनिधित्व करते हुए दुनिया के सबसे प्रभावशाली म्यूजिक इवेंट्स में से एक की रेड कार्पेट पर कदम रखा और एक सच्ची अंतरराष्ट्रीय स्टार के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत किया।

    आज की सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली और सराही जाने वाली क्रॉसओवर सितारों में से एक नोरा फतेही की उपस्थिति वैश्विक मनोरंजन मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। जेसन डेरुलो के साथ अपने वायरल सिंगल “स्नेक” की सफलता के बाद, जो BBC एशियाई संगीत चार्ट पर #1 स्थान प्राप्त किया और 130 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया। इसके ज़रिए नोरा वैश्विक पॉप कल्चर में दक्षिण एशियाई प्रतिनिधित्व के लिए लगातार सीमाएं तोड़ रही हैं।

    नोरा ने AMAs में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के बारे में एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स रेड कार्पेट पर अपनी शुरुआत करते हुए
    कस्टम टॉम फोर्ड पहने हुए
    AMAS

    पोस्ट देखें!

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    उनकी व्यापक लोकप्रियता ने उन्हें द केली क्लार्कसन शो, बीबीसी एशियन नेटवर्क, एमटीवी यूके और लाइव विद केली एंड मार्क जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहुँचाया है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने ‘गोल्डन ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन में वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टरपार्टी’ में अपनी शानदार उपस्थिति के लिए सुर्खियाँ बटोरीं और हाल ही में एल्योर पत्रिका और ‘बिलबोर्ड यूएस कवर’ में दिखाई दीं, जहाँ उन्होंने अपनी मोरक्को की जड़ों और वैश्विक आकांक्षाओं के बारे में खुलकर बात की।

    जहाँ AMAs 2025 के 51वें संस्करण में ग्लोरिया एस्टेफन, ग्वेन स्टेफनी, ब्लेक शेल्टन, बेंसन बूने और जेनेट जैक्सन जैसे कलाकारों की चमक है, वहीं नोरा की रेड कार्पेट उपस्थिति अपने आप में एक खास पल रही — जिसमें उन्होंने फैशन, ग्लैमर और ग्लोबल स्टारडम का अनूठा मेल दिखाया।

    अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों में परफॉर्म करने से लेकर शीर्ष स्तर के अवॉर्ड शो में शामिल होने तक, नोरा फतेही पॉप कल्चर में वैश्विक प्रतिनिधित्व के लिए एक नई मिसाल कायम कर रही हैं — और दुनिया उन्हें गौर से देख रही है।

    actor Actress AMAs Bold Global Statement BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film Global Presence Global Sensation. Nora Fatehi google news hot Latest News Movie music news online news Producer red carpet Sexy Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    जैव प्रौद्योगिकी में है परिवर्तनकारी क्षमता: प्रो. राजीव कुमार

    10/03/2026

    मंत्री विपुल गोयल ने वेस्ट टू बेस्ट और कचरा पृथक्करण को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान

    23/02/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.