Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय के उद्धाटन समारोह में हुए शामिल।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय के उद्धाटन समारोह में हुए शामिल।

Ajay vermaBy Ajay verma30/07/2020Updated:30/07/2020No Comments3 Mins Read
Haryana Agriculture and Farmers Welfare Minister JP Dalal attended the inauguration ceremony of District BJP office on Wednesday.
photo by nooh Dipro

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय के उद्धाटन समारोह में शामिल होने उपरांत जिले के गांव पल्ला ,संगेल व बझेडा में मत्स्य फॉर्म का अवलोकन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय को दुगना करने के लिए अनेको कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोग परंपरागत खेती को छोडक़र अधिक आय वाले साधनों को अपनाएं ताकि उनकी आमदनी में इजाफा हो सके। उन्होंने कहा कि मेवात जिले में एक ओर जहां पीने के पानी की भारी समस्या है वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्र में सेम की समस्या भी है इस सेम की समस्या में निपटने के लिए लोगों ने मत्स्य पालन का कारोबार किया हुआ है, इस मत्स्य पालन से लोगों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है तथा उनकी जमीन का सदुपयोग हो रहा है। उन्होंने लोगों की मांग को सुनते हुए कहा कि नूंह में मत्स्य मंडी के निर्माण पर विचार किया जाएगा ताकि लोगों को मत्स्य बीज प्राप्त करने व मत्स्य का उत्पादन बेचने में आसानी हो। कृषि मंत्री ने जिले के गांव पल्ला में रुबीना द्वारा बनाए गए मत्स्य फॉर्म का अवलोकन करते हुए कहा कि आर ए एस योजना का लाभ उठाते हुए पानी की रीसाइक्लिंग करके उसी पानी से ही मच्छी का उत्पादन किया जा रहा है। मत्स्य उत्पादन कर्ता ने बताया कि इस पक्के फॉर्म हाउस के निर्माण पर लगभग 70 लाख रुपए की कुल लागत आती है। जिसमें एक तालाब के उत्पादन से लगभग तीन गुणा उत्पादन लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन आठ टैको के माध्यम से साल में 32 हजार टन मत्स्य उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंकाश नामक मत्स्य का उत्पादन इस फॉर्म में किया जा रहा है जो लगभग 90 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री की जा सकती है। कृषि मंत्री ने इसके उपरांत गांव उजीना में चेतन दास गौसंर्वधन व गौ संरक्षण संस्थान का अवलोकन किया तथा कहा कि गौ सेवा का पुण्य किसी को ही प्राप्त होता है अत: हम सभी को चाहिए कि गौ संरक्षण व गौसंवर्धन में अपना समय अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि गौसाला में गायों को छाया के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। उन्होंने इसके उपरांत उजीना में स्थापित पेप्सी प्लांट का भी अवलोकन किया तथा उत्पादन प्रतिक्रिया को बारीकी से जाना। इस मोके पर सोहना के विधायक संजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, गौसेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला, मीडिया प्रभारी फिरोजपुर-झिरका से मनीष जैन सहित अन्य गणमांय लोग भी उपस्थित है।

District BJP office on Wednesday Farmers Welfare Haryana Agriculture haryana news inauguration ceremony Latest News Mewat News TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

अपहरण कर मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

07/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.