Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » समाज और देश अपने इतिहास और संस्कारों को भूल जाते हैं तो उनका पतन शुरू हो जाता: चौटाला

    समाज और देश अपने इतिहास और संस्कारों को भूल जाते हैं तो उनका पतन शुरू हो जाता: चौटाला

    Ajay vermaBy Ajay verma29/12/2022No Comments2 Mins Read
    If society and country forget their history and values, their downfall would have started Chautala

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद,  27 दिसम्बर। जाट उत्थान समिति फरीदाबाद द्वारा महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन  सामुदायिक भवन सैक्टर 37 में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला में शिरकत की।

    इस मौके पर जाट उत्थान समिति फरीदाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट डी आर चौधरी ने मुख्य अतिथि व आए हुए सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, बलबीर सिंह ऐडवोकेट, कृष्ण जाखड, श्याम सिंह, देवेन्द्र सिंह तेवतिया, रमेश चौधरी, सूरजमल, फौरन सिंहए रामरतन नरवत आदि थे।

    उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि महाराजा सूरजमल प्रखर बुद्धि मान और बलशाली थे। हमें अपने इतिहास को हमेशा याद रखना चाहिए जो समाज और देश अपने इतिहास और संस्कारों को भूल जाते हैं तो उनका पतन शुरू हो जाता है देश और समाज के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले ऐसे महान पुरुषों से हमें प्रेरणा मिलती है और हमें गर्व है कि हमने ऐसे महान पुरुषों की धरती पर जन्म लिया है। इससे पूर्व श्री चौटाला सहित सभी अतिथियों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित भी किए।

    If society and country forget their history and values, their downfall would have started Chautalaसंस्था के अध्यक्ष एडवोकेट डीआर चौधरी ने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य जाट समाज के उत्थान के लिऐ आपसी सहयोग, बच्चों को अच्छी शिक्षा, कुरीतियों को दूर करना अन्य समाजों के साथ भाईचारा, राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना तथा देश के चहुॅमुखी विकास में जाट समाज का अहम योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह में मुख्य रूप से आयोजक सर्व श्री डी आर चौधरी, भोपाल सिंह, सतबीर पहलवान, बी पी दहिया, लाखन सिंह, रनबीर पूनिया, अशोक सहरावत, ललित सोलंकी, केसरी, आमोद, अरविन्द, नेमीचंद आदि थे।

    faridabad OM PRAKASH CHAUTALA TODAY EXPRESS NEWS जाट उत्थान समिति फरीदाबाद
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.