Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इंडियन आर्मी और स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने सहभागिता में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 1000 से अधिक दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाया

    इंडियन आर्मी और स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने सहभागिता में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 1000 से अधिक दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाया

    vishal rajputBy vishal rajput04/09/2023No Comments2 Mins Read

    ● जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में छह दिवसीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर का समापन

    ● शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए 1100 से अधिक उपकरणों का वितरण किया गया

    Today Express News | कुपवाड़ा, 04 September, 2023: भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपनी, स्पार्क मिंडा की सीएसआर शाखा, स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने जांगली गैरीसन कुपवाड़ा, जम्मू और कश्मीर में 21 से 26 अगस्त 2023 तक एक ‘दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर’ का आयोजन किया। इस कैम्प के दौरान फाउंडेशन ने 1000+ दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया।

    स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सारिका मिंडा ने इंडियन आर्मी को उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘स्पार्क मिंडा फाउंडेशन इंडियन आर्मी को उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करती है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके विश्वास के लिए और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।’ कैम्प के दौरान दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, बैसाखी, श्रवण यंत्र एवं यूडीआईडी पंजीकरण सहायता प्रदान की गई।

    आयोजित समापन समारोह में मेजर जनरल गिरीश कालिया, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, वज्र डिजीवन ने कहा कि ‘‘स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इन कैम्प की मैं सराहना करता हूं और घाटी के लोगों तक ये सुविधाएं पहुंचाने के लिए मैं स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का धन्यवाद करता हूं।’’

    स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के द्वारा 2018 में उरी में भी इस तरह का शिविर आयोजित किया गया था।

    साल 2023 में उत्तर प्रदेश में भी स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने एक मेगा कैम्प का आयोजित किया।

    स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के द्वारा सक्षम दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक लगभग 16,000 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके साथ ही साथ कंपनी के द्वारा 1000 लोगों को स्पार्क मिंडा ग्रुप में रोजगार भी मुहैया कराया गया है। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के 20 सदस्यों की टीम ने इंडियन आर्मी के साथ मिलकर इस शिविर को अंजाम दिया है। फाउंडेशन को 2019 में माननीय राष्ट्रपति एवं भारत के वित्त मंत्री द्वारा सीएसआर के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

    29/01/2026

    पर्नोड रिकार्ड इंडिया ₹27,445.80 करोड़ के साथ सबसे बड़ी अल्कोहलिक पेय कंपनी बनी

    07/01/2026

    कॉइनडीसीएक्स ने मोबाइल ऐप पर ‘ट्रेड ऑन चार्ट्स’ फीचर लॉन्च किया

    26/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.