Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भारतीय बाजारों में गिरावट: निफ्टी 0.68% और सेंसेक्स 209.75 पॉइंट नीचे हुआ बंद

भारतीय बाजारों में गिरावट: निफ्टी 0.68% और सेंसेक्स 209.75 पॉइंट नीचे हुआ बंद

Ajay vermaBy Ajay verma30/06/2020No Comments3 Mins Read
Angel Broking
Angel Broking

Today Express News / Report / Ajay Verma / आईटी, मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के कारण आज के दिन भारतीय बाजारों में गिरावट का दौर देखने को मिला। अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड  निफ्टी 0.68 फीसदी यानी 70.60 पॉइंट गिरने के बाद 10 312.40 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.60 फीसदी यानी 209.75 पॉइंट की गिरावट के साथ 34,961.52 पर बंद हुआ।   आज 1597 शेयरों में गिरावट, 1135 शेयरों में तेजी देखने को मिली और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।  एचडीएफसी बैंक(1.80%), एचयूएल(1.22%), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज(2.13%), सिपला(1.43%) और एमएंडएम(0.74%) आज के दिन निफ्टी में टॉप गेनर्स रहे।  कोल इंडिया(4.96%), एक्सिस बैंक(4.70%), टेक महिंद्रा(3.18%), हिंडालको इंडस्ट्रीज(3.14%) और एसबीआई(2.79%) आज निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल रहे।  एफएमसीजी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.39 फीसदी गिरा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 1.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारत फॉर्ज कंपनी को चौथी तिमाही  में 73.3 करोड़ रुपए का घाटा हुआ और कंपनी का मुनाफा 47.2 फीसदी तक कम हो गया। इसके कारण भारत फॉर्ज के शेयर में 9.99 फीसदी की गिरावट के साथ 317.30 रुपए पर बंद हुए।
अशोक लेलैंड ग्लोल रिसर्च फर्म सीएलएसए ने अशोक लेलैंड की अंडरपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है, जिसके कारण कंपनी के शेयर 7.34 फीसदी गिरकर 48.60 रुपए पर बंद हुए।

आंध्र पेपर लिमिटेड राधाकृष्ण दमानी द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी लेने के बाद कंपनी के स्टॉक में 19.99 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 254.85 रुपए पर बंद हुए। राधाकृष्ण दमानी द्वारा अधिगृहित ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट ने कंपनी में 1.25 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है।

आईटीसी आईटीसी लिमिटेड ने चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 9.05 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कराई है, जो कम टैक्स लागत और एफएमसीजी सेक्टर के बेहतर परफॉर्मेंस का नतीजा है। इसके कारण कंपनी के स्टॉक 1.23 फीसदी बढ़कर 197.60 रुपए पर बंद हुए।

इमामी लिमिटेड कोरोना के प्रभाव के कारण चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 70 फीसदी तक कम हुआ है। इसके चलते इमामी लिमिटेड के स्टॉक में 7.04 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 205.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ।

आरआईएल रिलायंस इंडस्ट्रीज  लिमिटेड का स्टॉक 1.09 फीसदी गिरकर 1722.70 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि स्टॉक का पी/ई रेशो लगातार ऊपर बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि बिज़नेस में ग्रोथ न होने के बावजूद भविष्य में विकास की बेहतर संभावनाएं होने के कारण निवेशक स्टॉक के लिए ऊंची कीमत देने को तैयार हैं।

भारतीय रुपया जियो संबंधित फ्लो बढ़ने और स्पॉट कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आज भारतीय रुपया बढ़त के साथ बंद हुआ। भारतीय रुपए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.40 और 75.50 रुपए के भाव के बीच ट्रेड करता रहा।   कमजोर वैश्विक बाजार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यूरोपीय बाजार को छोड़कर वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। जल्द आर्थिक सुधारों की उम्मीदों के कारण यूरोपीय बाजारों में तेजी देखने को मिली।   नैसडैक में 2.59% की गिरावट देखने को मिली। निक्की225 2.30% और हैंग सेंग 1.01% गिरा। वहीं दूसरी तरफ एफटीएसई एमआईबी और एफटीएसई 100 क्रमशानुसार 0.61% और 0.25% नीचे बंद हुआ।

Indian markets fall: Nifty closes 0.68% and Sensex down 209.75 points
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किआ इंडिया दिल्ली में लेकर आई ‘किआ वाइब स्टूडियो’, हाइब इंडिया पॉप-अप पार्क में युवा क्रिएटर्स के लिए खास अनुभव

12/06/2026

किआ इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया; देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया

10/06/2026

हमदर्द लेबोरेट्रीज़ ने “मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी” के साथ किया सहयोग, भारत की उद्देश्य-प्रेरित विरासत ब्रांडों की कहानी को मिलेगा नया मंच

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.