Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायिका सीमा त्रिखा ने अस्पताल के डाक्टरों और मरीजों से की वार्तालाप 

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायिका सीमा त्रिखा ने अस्पताल के डाक्टरों और मरीजों से की वार्तालाप 

    Ajay vermaBy Ajay verma18/06/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 18 जून। जिला फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा के साथ प्रशासन एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों और ईएसआई अस्पताल में दाखिल तथा वहां से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे लोगों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अपने अनुभव व विचार सांझा किए। विधायक त्रिखा के साथ अपने अनुभव सांझा करने वालों में मुख्य रूप से सेक्टर तीन निवासी रोहित, दर्शन, अनखीर के ही एक परिवार के तीन सदस्य – 42 वर्षीया श्रीमती चमन, 22 वर्षीय विक्की तथा 19 वर्षीय नितिन, एनएच-एक के ब्लाक-बी से तनु भाटिया व 10 वर्षीय रूद्र भाटिया शामिल रहे, जो अब कोरोना बीमारी को पूरी तरह मात दे चुके हैं। इन लोगों ने कोरोना महामारी की पहचान के बारे में बताया कि इसमें मनुष्य की सांस फूलने, स्वाद का अनुभव न होना तथा खांसी व बुखार आना मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल में मिले बेहतर इलाज की वजह से वे अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोगों ने अस्पताल में मिली सुविधाओं को बेहतर बताया वहीं एक स्वस्थ मरीज ने बताया कि उन्हें एक दिन पीने योग्य पानी नहीं मिला जिसकी शिकायत उन्होंने अस्पताल के डीन डा. असीम दास से की, जिन्होंने शिकायत का तुरंत हल निकालवाया और फिर उन्हें बेहतर पानी उपलब्ध हो सका। वहीं विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए मनुष्य में इम्युनिटी पावर का अधिक होना बेहद जरूरी है इसलिए अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए घर की रसोई में उपलब्ध बेहतर खाद्य पदार्थों व अन्य व्यंजनों का उपयोग करें। इसके साथ ही आयुष विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे आयुर्वेदिक काढ़ा का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी आपसी संक्रमण से फैलती है इसलिए हर किसी से दो गज की दूरी बनाकर रखें और बाहर निकलते वक्त मुंह पर मास्क का उपयोग अवश्य करें। जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसडीएम पंकज सेतिया ने कहा कि जिला फरीदाबाद की विभिन्न यूनिवर्सिटी और सभी बड़े काॅलेज में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए प्रशासन की ओर से व्यवसथा की जा रही है। जो लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं और अगर उसके घर पर अलग से रहने की व्यवस्था नहीं है, उसके लिए भी प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। इस मौके पर जिले के कोविड-19 नोडल अधिकारी डाॅ. रामभगत से भी विशेष चर्चा हुई, उन्होंने कहा कि वे जिलेभर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

    Badkhal Mla covid 19 faridabad news Legislature Seema Trikha talks with hospital doctors and patients through video conferencing Seema Trikha TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.