Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मंत्री भरत सिंह चौधरी ने करतार सिंह भड़ाना की जमकर की सराहना

    मंत्री भरत सिंह चौधरी ने करतार सिंह भड़ाना की जमकर की सराहना

    Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2026No Comments2 Mins Read
    Minister Bharat Singh Chaudhary heaped praise on Kartar Singh Bhadana
    अनंगपुर, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का स्वागत करते पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना और उपस्थित अतिथि।

    फरीदाबाद। उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दावा किया कि आगामी उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों के आधार पर लड़ा जाएगा।

    फरीदाबाद के अनंगपुर स्थित पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना के फार्म हाउस पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मजबूत नेतृत्व है, जबकि कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जिसके नेतृत्व में वह चुनाव लड़ सके।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास कार्य तेज़ी से हुए हैं। पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रदेश में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उनका दावा था कि महिलाओं और युवाओं के लिए लागू योजनाओं का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

    करतार सिंह भड़ाना की सराहना

    भरत सिंह चौधरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंगलौर विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद उन्होंने जनता के बीच रहकर विकास और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

    इस दौरान करतार सिंह भड़ाना ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।

    कार्यक्रम में मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन संदीप टोंगर, ओमपाल टोंगर, वेद भड़ाना, पार्षद वीरेन्द्र भड़ाना, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, आजाद भड़ाना, मधु भड़ाना, रविदत्त गुरुजी, गिर्राज भड़ाना, वीरपाल दरोगा, मनोज महाशय, सुरेन्द्र कारना, पम्पी भड़ाना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    नोट: यह समाचार कार्यक्रम के दौरान नेताओं द्वारा दिए गए बयानों और दावों पर आधारित है।

    anangpur Bharat Singh Chaudhary BJP BJP government faridabad faridabad news India News Indian Politics Kartar Singh Bhadana Manglaur Assembly Narendra Modi Pushkar Singh Dhami TODAY EXPRESS NEWS Uttarakhand Uttarakhand Election Uttarakhand News अनंगपुर उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड चुनाव उत्तराखण्ड समाचार उत्तराखण्ड सरकार करतार सिंह भड़ाना नरेंद्र मोदी पुष्कर सिंह धामी फरीदाबाद फरीदाबाद समाचार भरत सिंह चौधरी भाजपा भाजपा सरकार भारतीय जनता पार्टी मंगलौर विधानसभा राजनीति विधानसभा चुनाव 2027
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.