Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ अनाजमंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद की तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ अनाजमंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद की तैयारियों का जायजा लिया।

Ajay vermaBy Ajay verma10/04/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 10 अप्रैल। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ अनाजमंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी आढ़ती सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें तथा 20 अप्रैल से शुरू हो रही खरीद के दौरान एक-एक किसान को ही अनाजमंडी में बुलाएं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अनाजमंडी में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाए और कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। हम सब का कर्तव्य है कि अपनी व अन्य लोगों की जान बचाएं। उन्होंने आढ़तियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे सोशल डिस्टेंस भी बनाकर रखें तथा बार-बार हाथ धोते रहें। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि पशु-पक्षियों का भी हम सब को ध्यान रखना होगा, क्योंकि वह बोल नहीं सकते हैं और गर्मी का मौसम है इसलिए पशु-पक्षियों को खाना डालना और पानी पिलाने का प्रबंध करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव ऊंचा स्थित गौशाला का दौरा कर गौमाताओं को गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम को आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अनाजमंडी के अंदर रह रहे मजदूर व घरों में रह रहे किरायेदारों का भी ख्याल रखें। इन परिस्थितियों में हम सबकी जिम्मेदारी है कि गरीब लोगों का भी ख्याल रखें तथा मानवीय मूल्यों का परिचय दें। हरियाणा सरकार ने भी आदेश पारित किए हुए है कि कोई भी मकान मालिक इस आपदा के समय किरायेदारों से किराया नहीं मांगेगा। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है, इसलिए सबसे पहले हम सब का कर्तव्य अपनी और अपने देश की जान बचाएं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे सब अपने घरों में ही रहे। राशन की दुकानों पर भीड़ ना लगाएं। इस मौके पर अनाज मंडी के प्रधान सहित कई आढ़ती मौजूद रहे।

AnaajMandi Ballabhgarh FARIDABAD LATEST NEWS Minister Moolchand Sharma preparations for the purchase of wheat. TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026

मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.