Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » “इनोस्किल” में 35 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों ने 61 गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को किया पुरस्कृत

“इनोस्किल” में 35 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों ने 61 गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को किया पुरस्कृत

Ajay vermaBy Ajay verma14/04/2023No Comments2 Mins Read
More than 35 higher educational institutions showcased talent in 61 activities at Innoskill; Awarded to the winners

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी फेस्टिवल “इनोस्किल 2023” का गुरुवार को समापन हुआ। फेस्टिवल में ओपी जिंदल, गलगोटिया, शिव नादर यूनिवर्सिटी, आईपीयू, डीयू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, जेसी बोस व यूपीईएस सहित करीब 35 उच्च शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। बतौर प्रायोजक लांसर, टेक शेफ, एडवॉय स्टडी एबरॉड, स्किल बाउट प्रोफेशनल, आईएसीएल आरएंडडी, डीईएआरसी आदि कंपनियों ने भी भागीदारी निभाई।

पहले दिन उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे इंडोऑटो टेक लिमिटेड के वाइस प्रेजिडेंट एसके जैन जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एमआरआईआईआरएस के प्रो वाइस चांसलर डॉ. नरेश ग्रोवर, एमआरआईआईआरएस रजिस्ट्रार डॉ. आरके अरोड़ा, रजिस्ट्रार एमआरयू कामेश्वर सिंह, डीन फैकल्टी ऑफ अप्लाइड साइंसेज और प्रो वाइस चांसलर एमआरआईआईआरएस प्रो. जीएल खन्ना, प्रो वीसी एमआरयू डॉ. संगीता बांगा, स्पोर्टस डायरेक्टर श्री सरकार तलवार आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह में एमआरआईआईआरएस के वाइस चांसलर डॉ. संजय श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में प्रेम, ममता, जुड़ाव और समर्पण को ऊर्जा का आधार बताया। उन्होंने कहा कि जब आप इन गुणों के साथ कुछ करने का प्रयास करेंगे तभी कुछ बेहतर और रचनात्मक कर सकेंगे।

इसके बाद सभी श्रेणियों में विजेताओं को प्रमाण पत्र और कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो वीसी डॉ. नरेश ग्रोवर, प्रो वीसी डॉ. प्रदीप कुमार, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, प्रिंसिपल एमआरडीसी डॉ. अरुणदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. दीपा बूरा ने सभी का आभार जताया।

1500 से ज्यादा छात्रों ने लिया भाग     फेस्टिवल के तहत कुल आठ थीमों में 40 प्रतियोगिताएं और 21 प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने इंजीनियरिंग और डिजाइन- इनोस्किल स्क्वायर चैलेंज, हेल्थकेयर मिस्ट्री व कुलिनरी सक्सेसर, मीडिया और लाइब्रेरी स्टम्पर, स्पोर्ट्स पायनियर, एडवांस गार्ड, लॉ नॉट, बिजनेस एंड मैनेजमेंट कॉनड्रम और सोशल स्पेक्ट्रम थीमों में प्रतिभा दिखाई। सभी श्रेणियों में छात्रों ने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पेश किए। इनमें करीब 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को करीब 1.70 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।

ajay verma faridabad report faridabad Innoskill Latest News Manav Rachna TODAY EXPRESS NEWS उच्च शिक्षण संस्थान “इनोस्किल”
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.