Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » एक नहीं तीन फ़ायदे हैं ‘एक देश एक राशनकार्ड’ योजना से – उपमुख्यमंत्री Dushyant Chautala

एक नहीं तीन फ़ायदे हैं ‘एक देश एक राशनकार्ड’ योजना से – उपमुख्यमंत्री Dushyant Chautala

Ajay vermaBy Ajay verma30/07/2020Updated:30/07/2020No Comments3 Mins Read
Not one but three benefits are from 'one country one ration card' scheme - Deputy Chief Minister Dushyant Chautala
Photo : JJP Haryana pro

Today Express News / Report / Ajay Verma / गुरुग्राम/चंडीगढ़, 30 जुलाई। अब हरियाणा में रह रहे अन्य राज्य के लोगों या हरियाणा से बाहर रह रहे प्रदेश के लोगों को वहां डिपुओं से राशन मिल पाएगा क्योंकि राशनकार्ड धारक गुणवता और माप का आंकलन करके कहीं भी अपने मन चाहे डिपोधारक से अपने हिस्से का राशन ले सकता है। यह जानकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड‘ योजना के बारे में लोगों मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से गुरुग्राम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड”  योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस योजना से तीन बड़े फायदे होंगे। एक तो फायदा यह होगा कि राशनकार्ड धारक उस राशन डिपो से अपना निर्धारित राशन ले पाएगा जहां पर राशन उपलब्ध है। दूसरा, प्रदेश ही नहीं किसी भी प्रदेश का राशन कार्ड धारक अब किसी अन्य राज्य में भी उसके लिए निर्धारित राशन प्राप्त कर सकता है और तीसरा लाभ यह है कि राशनकार्ड धारक गुणवता और माप का आंकलन करके अपने मन चाहे डिपोधारक से अपने हिस्से का राशन ले सकता है।

डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को राशन देने में आई समस्याओं का परिणाम यह योजना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बड़े प्रभावी ढंग से बहुत ही कम समय में इस योजना को तैयार किया। योजना को लागू करने की इच्छा जाहिर करने वालों में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में से एक था। उन्होंने बताया कि यह योजना लागू होने से बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा तथा अन्य प्रदेशों से हरियाणा में काम के लिए आने वाले लोग वहां पर जारी अपने राशन कार्ड से हरियाणा में भी राशन ले पाएंगे। इस योजना में यह भी संभव किया गया है कि एक परिवार के यदि दो सदस्य अपने मूल प्रदेश में रहते हैं तथा 3 सदस्य हरियाणा में आए हुए हैं तो वे तीन सदस्यों का राशन यहां पर ले सकते हैं और परिवार के दो सदस्य अपने हिस्से का राशन वहीं पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, नौकरी की विवशता की वजह से यदि कोई हरियाणा का नागरिक बिहार या अन्य प्रदेश में काम कर रहा होगा तो वह अपने परिवार के लिए यहां के राशनकार्ड पर वहां पर राशन ले सकता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीओएस मशीन के साथ ई-वेइंग मशीन को जोड़कर उसका डिजीटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा भी हरियाणा में शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से राशन वितरण पर डिजीटल तौर पर निगरानी रखी जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो मूवेबल डिपो शुरू करने में भी हरियाणा पीछे नही रहेगा। आज के समारोह में उन्होंने कुछ प्रवासी नागरिकों को अपने हाथों से राशन भी वितरित किया। यह योजना देश के 20 राज्यों में शुरू हो चुकी है तथा मार्च 2021 तक पूरे देश में लागू होगी। वर्तमान में देश की दो तिहाई आबादी इस योजना से लाभान्वित हो रही है।

इस अवसर पर हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक , मंडलायुक्त अशोक सांगवान, खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त अमित खत्री, अतिरिक्त श्रम आयुक्त मुनीष शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा , वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश सहरावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

BJP Deputy Chief Minister Dushyant Chautala haryana news JJP Latest News one country one ration ration card' scheme TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

सैमसंग इंडिया ने लॉन्‍च किया 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी, प्रीमियम होम कूलिंग को मिला नया अंदाज

09/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.