Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » इनसो के स्थापना दिवस पर होगी ऑनलाइन रैली, देश-प्रदेश से जुड़ेंगे लाखों युवा – दिग्विजय चौटाला

इनसो के स्थापना दिवस पर होगी ऑनलाइन रैली, देश-प्रदेश से जुड़ेंगे लाखों युवा – दिग्विजय चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma01/08/2020No Comments2 Mins Read
digvijay chautala inso jjp
Photo Inso PRO

Today Express News / Report / Ajay Verma / पांच अगस्त को छात्र संगठन इनसो के स्थापना दिवस पर एक ऑनलाइन रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश-प्रदेश से लाखों युवा भाग लेंगे। यह जानकारी इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला दी। उन्होंने कहा कि इनसो के 18वें दो दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर आज कार्यक्रम के सभी जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर उनकी ड्यूटी लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रहेगा और समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्थापना दिवस के दिन (5 अगस्त) को कोरोना महामारी को देखते हुए इनसो एक जगह पर कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा करने की बजाय लाखों युवाओं को एक ऑनलाइन रैली के माध्यम से जोड़ेगी जिसमें इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला  संबोधित करते हुए युवाओं को अपना संदेश देंगे। इस ऑनलाइन रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी दिन पांच अगस्त को इनसो के साथी प्रदेशभर के शहर, गांव, कस्बे इत्यादि को ट्रैक्टर, स्प्रे मशीन से सेनेटाइज करने का काम करेंगे और घर-घर मास्क, सेनेटाइज आदि वितरित करेंगे ताकि प्रदेश को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाई जा सके। वहीं दिग्विजय ने कहा कि चार अगस्त को इनसो द्वारा प्रदेशभर में लगाए जाने रक्तदान शिविर में करीब 4500 से ज्यादा ब्लड यूनिट तथा पौधारोपण कार्यक्रम के द्वारा प्रदेशभर में 5000 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसे इनसो के साथी बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए पूरा करने का काम करेंगे। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इनसो के स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए इनसो प्रभारी रणधीर चीका तथा इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, वें राज्य के 11-11 जिलों में कार्यक्रम की निगरानी करेंगे और सफल बनाएंगे।

इनसो की इस बैठक में जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, इनसो के प्रदेश प्रभारी रणधीर चीका, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, जेजेपी प्रवक्ता दिलबाग नैन, ओपी सिहाग, भाग सिंह दमदमा, इनसो केंद्रीय कार्यालय सचिव मोंटू दलाल समेत इनसो स्थापना दिवस कार्यक्रम के सभी जिला प्रभारी व इनसो व जेजेपी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Digvijay Chautala haryana news INSO foundation day lakhs of youth Latest News Online rally TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.