Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सीजन 1 की वैश्विक सफलता के बाद, नेटफ्लिक्स और पीएनसी ने द रॉयल्स के सीजन 2 की घोषणा की

    सीजन 1 की वैश्विक सफलता के बाद, नेटफ्लिक्स और पीएनसी ने द रॉयल्स के सीजन 2 की घोषणा की

    moksha vermaBy moksha verma01/06/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मुंबई, प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित द रॉयल्स, जिसे नेटफ्लिक्स द्वारा 9 मई को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ किया गया था, अब अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रहा है। अपनी रिलीज़ के बाद से, द रॉयल्स नेटफ्लिक्स के वैश्विक टॉप 10 शो में शामिल रहा है बल्कि भारत में #1 पर भी ट्रेंड कर चुका है। और 58 देशों में नेटफ्लिक्स के वैश्विक टॉप 10 गैर-अंग्रेजी टीवी शो में ट्रेंड करने वाली पहली भारतीय सीरीज़ के रूप में, द रॉयल्स वैश्विक स्तर पर भारतीय कंटेंट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

    सीज़न 1 की प्रेम, महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की जटिल कहानी ने दर्शकों को चर्चा के लिए मजबूर कर दिया, और अब सीज़न 2 और भी ज़्यादा ह्यूमर, रहस्य, ड्रामा और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ धमाल मचाने वाला है।

    रचनाकार रंगिता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी ने कहा, “द रॉयल्स का पहला सीज़न रोम-कॉम शैली के लिए हमारा प्रेम पत्र था—महल, पोलो रेस, आधी रात की मास्केरेड बॉल, किलों की चोटी पर रोमांच और रेव पार्टियाँ—यह प्यार अपने सबसे बेहतरीन और मनमोहक रूप में था। यह कहानी दर्शकों के दिलों से जुड़ गई और ग्लोबली ट्रेंड करने लगी। इससे हमें एक ही बात समझ आई: हमें वापसी करनी ही होगी। नेटफ्लिक्स के साथ एक और सीज़न के लिए जुड़कर हम बेहद रोमांचित हैं। यह सीज़न पहले से बड़ा, बोल्ड और और भी ज़्यादा शानदार होगा। तैयार हो जाइए—ज़्यादा आग, ज़्यादा तीखे संवाद, और हाँ, ढेर सारा ड्रामा! क्योंकि हमारी दुनिया में, ताज भले ही प्रतीकात्मक हों—लेकिन हंगामा पूरी तरह रॉयल है!”

    नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ हेड तान्या बामी ने कहा, “ऐसे शोज़ को दोबारा लाना, जो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं—एक खास तरह की खुशी, घबराहट और उत्साह से भरा होता है। आज जिन शोज़ की हम घोषणा कर रहे हैं, उन्होंने पॉप कल्चर में अपनी खास जगह बनाई है, और वो भी बहुत मजबूत वजहों के साथ। हम चाहते हैं कि हर सीज़न की वापसी, फैंस के लिए किसी घर वापसी जैसा अहसास बने।”

    actor Actress Announce BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film global success google news hot Latest News Movie music Netflix news online news PNC Producer season 1 Season 2 Sexy Singer song STAR CAST The Royals TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.