Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

Ajay vermaBy Ajay verma08/01/2026Updated:08/01/2026No Comments3 Mins Read
RSS Enlightened Citizens' Seminar Concludes in Ballabhgarh
छायंसा स्थित अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में उद्बोधन देते डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज एवं मंचासीन बाएं से दाएं अरुण, जयकिशन और डॉ चंद्रशेखर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ.देव प्रसाद भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में और भारत प्रकाशन महाप्रबंधक अरुण ने अपने-अपने उद्बोधन में संघ इतिहास, संघर्ष का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय चेतना जागृत रखने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए पंच परिवर्तन के संकल्प को भी दोहराया।

छायंसा स्थित अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में ‘संघ का इतिहास एवं संघर्ष’ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए संघ की स्थापना की थी। संघ के शताब्दी वर्ष के संघर्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे व्यक्ति निर्माण एवं देशहित-समाजहित को समर्पित बताया। उन्होंने देश में राष्ट्रीय आपातकाल में स्वयंसेवकों की देश भक्ति वाले प्रसंग सुना कर संघ के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कांग्रेस शासन काल के अंतर्गत चीन युद्ध के समय और गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक को आमंत्रित वाला प्रसंग भी बताया। संघ ने समय-समय पर समाज को संगठित करने और सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि संघ की असली शक्ति उनके स्वयंसेवकों के चरित्र, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा में निहित है।

भारत प्रकाशन महाप्रबंधक अरुण ने अपने उद्बोधन में संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के संकल्प को लागू करने पर जोर दिया, जिसका उद्देश्य समाज में परिवर्तन लाना है। जिस प्रकार संघ समाज में कार्य कर रहा है उसी तरह समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य भी देश के प्रति उतना ही है। संघ सब कुछ नहीं करता लेकिन समाज में संघ विचार के द्वारा हर व्यक्ति के मन में देश भक्ति की भावना जागृत करने का काम करता है। हम समाज में सकारात्मक कार्य से व्यक्ति निर्माण का कार्य करते हैं।

इस प्रबुद्धजन संगोष्ठी में प्रचार विभाग द्वारा साहित्य बिक्री केंद्र की स्टॉल भी लगाई गई। जिससे नागरिकों ने साहित्य, प्रेरक पुस्तक एवं पत्रिकाओं को देखा एवं खरीदारी की। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज के निर्देशक बृजमोहन वशिष्ठ, देवेंद्र अटल मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सरदार परमजीत, डॉक्टर प्रियंका ने संघ के सेवा कार्यों एवं अन्य समाज हित गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम में विभाग सह संघचालक जयकिशन, गौरीदत्त विभाग सह सेवा प्रमुख, जिला संघचालक डॉ.चंद्रशेखर, मोहना खंड संघचालक टेक पाल, जिले के कार्यकर्ता विजयपाल, संजय, लक्ष्मण, विजय सहित मोहना खंड टोली के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

#todayexpressnews #latestnews #faridabadnews #haryananews #ncrnews #onlinenews #news #tazakhabar #fastnews #taknews #noonenews #indianews in Ballabhgarh Intellectuals concluded National Seminar Rashtriya Swayamsevak Sangh TODAY EXPRESS NEWS टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ प्रबुद्धजन बल्लभगढ़ राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.