Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » रॉकस्टार डीएसपी की एनर्जी से भरपूर टीज़र किया जारी, ‘कुबेरा’ के नए गाने ‘जाके आना यारा’ में धनुष के डांस और वोकल्स भी हैं काबिल-ए-तारीफ़!

रॉकस्टार डीएसपी की एनर्जी से भरपूर टीज़र किया जारी, ‘कुबेरा’ के नए गाने ‘जाके आना यारा’ में धनुष के डांस और वोकल्स भी हैं काबिल-ए-तारीफ़!

moksha vermaBy moksha verma16/04/2025No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। संगीत उस्ताद देवी श्री प्रसाद, जिन्हें रॉकस्टार डीएसपी के नाम से जाना जाता है, अपने डीएसपी लाइव इंडिया टूर के अगले पड़ाव विशाखापत्तनम, “सिटी ऑफ़ डेस्टिनी” की तैयारी कर रहे हैं, उनके प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक खबर है। 19 अप्रैल को अपने बहुप्रतीक्षित विजाग कॉन्सर्ट के लिए मंच पर आने से पहले, प्रसिद्ध संगीतकार ने एक धमाकेदार सरप्राइज का खुलासा किया है – डीएसपी ने अपनी नई डांस ट्रैक ‘जाके आना यारा’ का टीज़र लॉन्च कर दिया है। धनुष और नागार्जुन अभिनीत बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 20 अप्रैल को अपना पहला गाना रिलीज़ करने के लिए तैयार है, निर्माताओं ने इसका एक छोटा सा टीज़र जारी किया है, वह भी 5 भाषाओं में। इस टीज़र में दिख रही है धनुष की ज़बरदस्त एनर्जी और डीएसपी की म्यूज़िकल जादूगरी—जो इस गाने को एक और डांस एंथम बना सकती है।

डीएसपी, जो पहले ही कई भाषाओं में चार्टबस्टर हिट्स दे चुके हैं, एक बार फिर इस हाई-एनर्जी डांस नंबर के ज़रिए अपने बहुआयामी संगीत कौशल को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कई ऐसे डांस नंबर दिए हैं जो पॉप-कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं, और ‘जाके आना यारा’ भी उसी परंपरा का हिस्सा लगता है।

नीचे टीज़र देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KuberaaMovie (@kuberaathemovie)

इस टीज़र में धनुष स्टेज पर मुंबई के मशहूर ढोल की बीट्स पर एनर्जेटिक डांस मूव्स करते नज़र आ रहे हैं। और ये छोटा सा वीडियो ही बता देता है कि ये एक “फुल ऑन डीएसपी स्टाइल” डांस ट्रैक होने वाला है—जो इसे एक बार सुनने के बाद लंबे समय तक आपके कानों में गूंजते रहेंगे।

फैंस अब बेसब्री से 19 अप्रैल को होने वाले डीएसपी के विशाखापत्तनम कॉन्सर्ट और 20 अप्रैल को आने वाले इस गाने के फुल वर्ज़न का इंतज़ार कर रहे हैं। यह टीज़र एक परफेक्ट शुरुआत है, जो दिखाता है कि क्यों रॉकस्टार डीएसपी आज भी भारत के सबसे डिमांडिंग म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक हैं—खासकर ऐसे हाई-ऑक्टेन डांस नंबर्स के लिए जो हर भाषा के दर्शकों के दिलों को जोड़ देते हैं।

‘कुबेरा’, जो तेलुगु, तमिल और हिंदी में एकसाथ फिल्माई जा रही है, 20 जून को पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी। फिल्म के संगीत का जिम्मा डीएसपी ने उठाया है, और वो हर भाषा में इसकी म्यूजिकल अपील को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

actor BOLLYWOOD dance Dhanush Energetic ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Impressive Jaake Aana Yaara Kuberaa Latest News Movie music new news online news Rockstar DSP Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS Trademark trending upcoming Viral Vocals
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.