Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरुआत

    भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरुआत

    Ajay vermaBy Ajay verma09/08/2020No Comments4 Mins Read
    'Rozgar Do' campaign begins on the foundation day of the Indian Youth Congress

    नई दिल्ली, 9 अगस्त। विश्व में युवाओं का सबसे बड़ा संगठन भारतीय युवक कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए ‘रोजगार दो’ अभियान भी आरंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा, ‘अपनी स्थापना से लेकर आज तक भारतीय युवा कांग्रेस, हमेशा युवाओं के लिए संघर्षरत रहा है। आज लाखों-लाख युवाओं का समर्थन युवा कांग्रेस को मिला है तो इसके पीछे हमारे कार्यकताओं की अथक मेहनत और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच का सबसे बड़ा योगदान है। हम युवाओं का दर्द और दुःख समझते है हमारा संकल्प है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं की आवाज ‘रोजगार दो’ अभियान के माध्यम से गांव से शहर, ब्लॉक जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएंगे।

    स्थापना के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकताओं को बधाई दी और ‘रोजगार दो’ अभियान को समर्थन प्रदान किया। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे उन्होंने देश के युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया, बहुत बड़ा सपना दिया, जबकि सच्चाई यह है कि नरेन्द्र मोदी की खराब आर्थिक नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया। ये क्यों हुआ? नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडॉउन इन तीन कदमों ने हिंदुस्तान के आर्थिक ढाँचे को खत्म कर दिया है, नष्ट कर दिया है। और अब सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान, अपने युवाओं का रोजगार नहीं दे सकता है इसीलिए यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है और मुझे बहुत खुशी है कि इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में सड़कों पर उठाएगी। यूथ कांग्रेस पूरे दम से इस मुद्दे को उठाने जा रही है ‘रोजगार दो’ अभियान से आप सब जुड़िए और यूथ कांग्र्रेस के साथ मिलकर देश के सब युवाओं को रोजगार दिलाइये। अंत में, मैं यूथ कांग्रेस को बधाई देना चाहता हूं, आपका स्थापना दिवस है हिंदुस्तान के युवाओं के लिए लड़िए।
    युवा कांग्रेस के ‘रोजगार दो’ अभियान को शुरुआत से ही देशभर में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। युवा, महिलाएं और बुद्धिजीवी सोशल मीडिया पर लगातार अपना समर्थन ‘रोजगार दो’ अभियान को दे रहे हैं। श्रीनिवास बीवी ने कहा, आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है जमीन पर रोजगार नहीं है इस हकीकत को केंद्र सरकार को समझाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है आज सोशल मीडिया पर देश के लाखों युवाओं ने जिस तरह अपना प्यार और समर्थन ‘रोजगार दो’ अभियान के प्रति दिखाया है उससे यह उम्मीद है कि आने वाले समय में नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडाडन के कारण बेरोजगार हुए युवा भी इस आंदोलन से जुड़कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

    ‘रोजगार दो’ अभियान सुबह से ही वैश्विक स्तर पर ट्विटर पर टॉप टै्रंड में है और आने वाले समय में जागरूकता आने के साथ ही इस अभियान को और अधिक जनमर्थन मिलने की उम्मीद है। लंबी अवधि के लिए तैयार ‘रोजगार दो’ अभियान में ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सत्याग्रह, धरना प्रदर्शन, बेरोजगार युवाओं की मानव श्रृंखला के माध्यम से केंद्र सरकार का विरोध किया जाएगा।

    युवा कांग्रेस का ‘रोजगार दो’ अभियान युवाओं की बेरोजगारी से जुड़ी निम्न मांगों को प्रमुख रूप से रेखांकित करता हैः-
    ऽ विभिन्न सरकारी विभागों के खाली पद तुरंत भरे जाएं।
    ऽ रेलवे और अन्य सरकारी संस्थानों का निजीकरण तुरंत बंद हो।
    ऽ कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं को आर्थिक मदद मिले।
    ऽ सरकारी विभागों में खत्म किए जा रहे पदों पर रोक लगे।
    ऽ कोर्ट केस में अटकी सरकारी भर्तियों पर जल्द फेसला लें।
    इस प्रकार ‘रोजगार दो’ अभियान देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति भाजपा सरकार की उदासीनता को उजागर करके जगाने का प्रयास है ताकि सरकार रोजगार सृजन की योजना और कार्यक्रम तैयार करे।

    campaign begins foundation day Indian Youth Congress Rozgar Do TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.