Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सहज पाठ का ऑनलाइन शुभारम्भ उपायुक्त यशपाल यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।  

सहज पाठ का ऑनलाइन शुभारम्भ उपायुक्त यशपाल यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।  

Ajay vermaBy Ajay verma25/04/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 25 अप्रैल:  फरीदाबाद एजुकेशन काउंसिल और सहज पाठ नॉलेज फाउंडेशन ने फरीदाबाद के सरकारी स्कूल छठी से दसवीं तक के छात्रों के लिए टोलफ्री नंबर 18008906006 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर सरकारी स्कूल के छात्र इंग्लिश, एसएसटी, साइंस और मैथ्स के सवालों का जवाब जान सकेंगे। फरीदाबाद के डीसी यशपाल यादव ने ऑनलाइन इस टोलफ्री नंबर को जारी किया और इस नंबर पर फोन कॉल भी किया। उन्होंने एफईसी, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान और सहज पाठ नॉलेज फाउंडेशन की ओर से उठाए गए इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा बेहद अनुभवी लोगों ने यह कार्य करने का बीड़ा उठाया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे शहर के हर बच्चे को लाभ होगा।

डॉ. एनसी वाधवा ने कहा, शिक्षक किसी के जीवन को बनाने में नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते हैं और उनके समर्पित कार्य की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती। उन्होंने एफईसी के साथ स्वेच्छा से जुड़े सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया। प्रोफेसर समीर ब्रहम्चारी ने बताया, बंगाल में 2017 से टीचर ऑन कॉल प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसमें अबतक डेढ़ लाख कॉल रिसीव की जा चुकी हैं और 900 स्कूलों के 9500 छात्र इसका लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया दो हफ्ते तक फरीदाबाद में इसे एज ए पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा उसके बाद कॉल्स का फ्लो देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

 मुख्य बिंदू

  • फरीदाबाद शहर और ग्रामीण इलाके के सरकारी स्कूल के छठी से दसवीं तक के छात्र लाभ उठा सकेंगे
  • रजिस्ट्रेशन के लिए 8882025553 या फिर teacheroncall@faridabadeducationcouncil.com पर संपर्क करें
  • यह टोलफ्री नंबर 18008906006  सोमवार से शनिवार शाम पाँच से आठ और रविवार सुबह नौ से रात आठ बजे तक चालू रहेगा
  • एक समय पर तीस कॉल्स ली जा सकती हैं
  • फिलहाल 40 छात्रों पर एक शिक्षक है
  • हिंदी भाषा में बातचीत की जाएगी

इस कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, डीईओ सतिंदर कौर वर्मा, मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर के डॉ. उमेश दत्ता।

फरीदाबाद एजुकेशन काउंसिल के सभी ट्रस्टी:  साइकोट्रॉपिक्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर और एमडी नवदीप चावला, सर्वोदय अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश गुप्ता, रिटायर्ड आईएएस एमके मिगलानी, शिवालिक प्रिंट्स के सीएमडी नरेंद्र अग्रवाल, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड के चेयरमैन एसके जैन, रागा एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड के अरविंग आर वोहरा समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Deputy Commissioner Yashpal FARIDABAD LATEST NEWS Government school students will find solutions in a phone call Manav Rachna Sahaj Path TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026

हमदर्द लेबोरेट्रीज़ ने “मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी” के साथ किया सहयोग, भारत की उद्देश्य-प्रेरित विरासत ब्रांडों की कहानी को मिलेगा नया मंच

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.