फरीदाबाद- थाना सारन की टीम ने 6 अप्रैल को सट्टा खाई करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ₹3800 बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सारन की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सारन पार्क में सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की कार्यवाही की गई तथा प्रभाकर कुमार वासी संजय कॉलोनी व हनी कुमार वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए ₹3800 सहित काबू किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना सारन में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
