Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » शेखर कपूर मानते हैं कि बड़े होने की सबसे अच्छी बात है दिल से बच्चा बने रहना।

    शेखर कपूर मानते हैं कि बड़े होने की सबसे अच्छी बात है दिल से बच्चा बने रहना।

    moksha vermaBy moksha verma17/08/2025No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। जो लोग शेखर कपूर को नज़दीकी से फॉलो करते हैं, उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है कि वह रचनात्मकता पर गहरी और सोचने पर मजबूर कर देने वाली बातचीत करते हैं। वह अक्सर इस बात पर विचार करते हैं कि किसी इंसान में रचनात्मकता कैसे जन्म लेती है, और क्या चीज़ें उसे रचनात्मक बनाती हैं। वह बार-बार इस बात पर ज़ोर देते हैं कि इंसान को अंदर से बच्चों जैसा बने रहने और ‘बड़े न होने’ के महत्व पर विचार करते हैं।

    आज उन्होंने यही सोच इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने महान कलाकार पाब्लो पिकासो के प्रसिद्ध शब्दों को पोस्ट किया:
    “हर बच्चा कलाकार होता है। समस्या यह है कि हम बड़े होकर भी कलाकार कैसे बने रहें।”
    इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने न केवल खुद को, बल्कि अपने फॉलोअर्स को भी यह याद दिलाया कि अपने भीतर के बालपन को संजोकर रखना ज़रूरी है, क्योंकि बड़ा होना हमेशा ‘सामान्य’ बन जाना नहीं होता।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by @shekharkapur

    उन्होंने अपने आप से अक्सर होने वाली एक बातचीत का भी ज़िक्र किया: ‘बड़े हो जाओ, शेखर।’ ‘ज़रूर, क्या तुम बड़े हो गए हो?’ ‘बिलकुल।’ ‘किस तरह से?’ मैं पूछता था ‘जैसे सब होते हैं, सामान्य।’ ‘तुम सामान्य हो?’ मैं पूछता था ‘हाँ।’ ‘नहीं, शुक्रिया, मैं बड़ा नहीं होना चाहता।’

    उन्होंने यह भी जोड़ा — “कितनी बार मैं यह बातचीत कर चुका हूं, और मरने से पहले कितनी बार और करूँगा। ‘अनग्रोअन’… बालसुलभ…”, जो खुद को यह याद दिलाने जैसा था कि वो आम बड़ों की तरह नहीं बनना चाहते।

    शेखर कपूर लंबे समय से इस विश्वास को मानते आए हैं कि हर बच्चा रचनात्मक होता है क्योंकि वह पूर्वग्रहों से मुक्त होता है और दुनिया को नई नजरों से देखता है। वह अक्सर रचनात्मकता और एक बच्चे की निष्पक्ष जिज्ञासा के बीच गहरा संबंध बताते हैं। उनके अनुसार, असली रचनात्मकता उसी में है जो लगातार देखता है, सीखता है और सवाल करता है — जैसे एक बच्चा।

    अब जब वह अपने अगले प्रोजेक्ट ‘मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन’ की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सोच और भी ज़्यादा प्रासंगिक लगती है। कपूर के आज के शब्द हमें याद दिलाते हैं कि सच्ची कला का सार है — जिज्ञासु रहना, निडर रहना और सबसे बढ़कर, बालमन को ज़िंदा रखना। उनके लिए बालसुलभ बने रहना सिर्फ एक मानसिकता नहीं, बल्कि भविष्य की कल्पना करने की वह कुंजी है जो अतीत के बोझ से मुक्त होती है।

    actor Actress BELIEVES BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Latest News Movie music news online news Producer Shekhar Kapur Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.