Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » आपके प्यार के लिए बेहद आभारी हूं: सान्या मल्होत्रा ​​ने ‘मिसेज’ के लिए पीपुल्स च्वाइस स्टार ऑफ द ईयर खिताब जीता

आपके प्यार के लिए बेहद आभारी हूं: सान्या मल्होत्रा ​​ने ‘मिसेज’ के लिए पीपुल्स च्वाइस स्टार ऑफ द ईयर खिताब जीता

moksha vermaBy moksha verma07/06/2025No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मुंबई, स्टार परफॉर्मर सान्या मल्होत्रा ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया, जब उन्हें एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड इवेंट में पीपल्स चॉइस स्टार ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपनी सच्ची और सहज अभिनय शैली तथा हालिया फिल्म ‘मिसेज़’ में प्रभावशाली किरदार के लिए जानी जाने वाली सान्या की यात्रा एक पावर परफॉर्मर से लेकर फैंस की फेवरेट बनने तक प्रेरणादायक रही है।

सान्या ने इस सम्मान को लेकर एक भावुक और आभार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा: “मिसेज के लिए पीपुल्स च्वाइस स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड से मुझे सम्मानित करने के लिए बॉलीवुड हंगामा का धन्यवाद। ❤️ मैं अपनी टीम और उन सभी अद्भुत लोगों के प्यार, प्रेरणा और निरंतर समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं, जिन्होंने ‘मिसेज़’ से गहराई से जुड़ाव महसूस किया। काफ़ी ख़ुशी है।☺️”

पोस्ट देखें!
https://www.instagram.com/stories/sanyamalhotra_/3648927598859441729

रेड कार्पेट पर सान्या मल्होत्रा का लुक वाकई में लाजवाब था—वो बेहद आकर्षक और स्वाभाविक रूप से खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी खूबसूरती और सहज शैली ने शाम की शोभा बढ़ा दी, और यही आकर्षण उन्हें लाखों लोगों का दीवाना बना दिया है।

उनकी हालिया फिल्म ‘मिसेज़’ ने एक बार फिर उनकी अभिनय क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। यह अवॉर्ड, जो जनता द्वारा चुना गया है, उनके और उनके फैंस के बीच के खास रिश्ते को दर्शाता है, और उनके ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जुड़ाव को भी सम्मानित करता है।

इस खास सम्मान के साथ सान्या की सफलता की कहानी जारी है। ‘ठग लाइफ’ के गाने “जिंगुचा” में उनकी उपस्थिति ने खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं और फैंस से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। वहीं आने वाली फिल्में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और अनुराग कश्यप तथा बॉबी देओल के साथ एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट उनके उज्ज्वल भविष्य की झलक दे रहे हैं। सान्या अब एक ऐसे दौर में हैं, जहां उनका हर किरदार उसी जुनून, गहराई और लगन से सजा है—जैसे इस खास रात में देखने को मिला।

actor Actress BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Latest News Movie Mrs music news online news People’s Choice Star of the Year Producer Sanya Malhotra Sexy Singer song STAR CAST Star Power TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.