Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मनोहर सरकार पर ट्वीट करके सुरर्जेवाला मिटाते है अपनी खीझ : राजीव जेटली

मनोहर सरकार पर ट्वीट करके सुरर्जेवाला मिटाते है अपनी खीझ : राजीव जेटली

Ajay vermaBy Ajay verma09/05/2020Updated:09/05/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद। भाजपा के प्रवक्ता राजीव जेटली ने कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री सुरजेवाला अपने ही पार्टी के एक बड़े नेता द्वारा सताए हुए है इसलिए वह मनोहर सरकार पर टवीट करके अपनी खीझ मिटाने का काम करते है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा कर रहा है क्योंकि जिस प्रकार से वह प्रदेश को कोविड-19 मुक्त करने के लिए लड़ाई लड़ रहे है, वह पूरे देश में एक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। राजीव जेटली ने कहा कि जब अनुकूल परिस्थितियों में भी अच्छे-अच्छे राजनेता सरकार नहीं चला पाते, मनोहर लाल खट्टर ने महामारी के दौर में भी अपने कुशल राजनीतिज्ञ होने का परिचय देते हुए प्रदेश में जहां बीमारी को पनपने नहीं दिया वहीं अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए। यहां जारी प्रेस बयान में राजीव जेटली ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला को अपने ही पार्टी में जब वजन नहीं मिला और अपनी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के आगे जब वह बौने साबित हो जाते है तो मनोहर सरकार पर ट्वीट करके हरियाणा के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने जहां अपना पहला कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया वहीं दूसरा कार्यकाल भी सरकार बेहतरीन ढंग से चला रही है और विपरीत परिस्थितियों में भी मनोहर सरकार हर चुनौतियों से निपटने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सुरजेवाला को नसीहत देते हुए कहा कि वह बेवजह सरकार पर ट्वीट करने के बजाए महामारी के इस दौर में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें क्योंकि यह राजनीति करने का वक्त नहीं बल्कि प्रदेश को आपदा से बचाने का वक्त है इसलिए सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्षी नेताओं को भी इस दौर में बेवजह के ट्वीट करके लोगों को गुमराह करने का कार्य नहीं करना चाहिए।

Bjp vs Congress FARIDABAD LATEST NEWS Haryana Politics Surjewala removes his anger by tweeting on Manohar Sarkar: Rajiv Jaitley TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.