Browsing: Latest News

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी ने 27 से 28 जनवरी 2023 तक विजय यादव आवासीय क्रिकेट अकादमी, फरीदाबाद में आयोजित ‘मैत्री कप 2023’ टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता। श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी ने श्री यू.एस. शाही, कार्यपालक निदेशक (सीसी), एनएचपीसी, श्री लूकस गुड़िया, कार्यपालक निदेशक (मा.सं.), एनएचपीसी और श्री विजय यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की उपस्थिति में 28 जनवरी 2023 को एनएचपीसी की विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी ने भाग लेने वाली टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि एनएचपीसी द्वारा अपने कार्मिकों के बीच खेल गतिविधियों और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद।  तिगांव के विधायक राजेश नागर ने इंदिरा काम्पलैक्स पार्ट तीन (गड्ढा कॉलोनी) में मौके पर जाकर लोगों की मांगें सुनीं और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने विधायक का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।  लोगों ने विधायक राजेश नागर को बताया कि उनके क्षेत्र में अमृत योजना एक में बचे क्षेत्रों में सीवर लाइनों को जल्द डलवाया जाए और सभी सीवर लाइनों को चालू करवाया जाए, इसके साथ कच्ची पड़ी तीन गलियों को भी जल्द बनवाया जाए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / हंसल मेहता की आगामी फिल्म, फ़राज़, जो 3 फरवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, सोशल मीडिया पर इसके शक्तिशाली ट्रेलर के आने के बाद से चर्चा का विषय बन गई है। अपने नायक फ़राज़ के माध्यम से कट्टरता पर फिल्म की बेहिचक भूमिका, जो आतंकवादियों के एक झुंड के खिलाफ खड़ा था जिन्होने लोगों को बंदी बनाया था।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /  एनएचपीसी 27 से 28 जनवरी 2023 तक विजय यादव आवासीय क्रिकेट अकादमी, फरीदाबाद में ‘मैत्री कप 2023’ टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। श्री यू.एस. शाही, कार्यपालक निदेशक (सीसी), एनएचपीसी ने 27 जनवरी 2023 को श्री विजय यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।  

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी ने 26 जनवरी 2023 को बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में समारोह की शुरुआत श्री वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी) व निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुआ। श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए,

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 27 जनवरी, 2023, फरीदाबाद: ‘फिट फॉर लाइफ इन इंडिया’ प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए यूनेस्को और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS), फरीदाबाद ने 6वें राष्ट्रीय और फिट फॉर लाइफ फनशॉप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरू की है। मानव रचना परिसर में 15 से 18 फरवरी 2023 तक स्वास्थ्य और खेल विज्ञान पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन सहयोगी स्वास्थ्य विज्ञान संकाय और व्यवहार और सामाजिक विज्ञान संकाय, एमआरआईआईआरएस द्वारा किया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । दरअसल आज फरीदाबाद निगम प्रशासन पुलिस बल के साथ तीन जेसीबी मशीने लेकर एनआईटी फरीदाबाद के 2 -3  चौक के पास स्थित शनि देव् मंदिर को तोड़ने के लिए निकला था।  लेकिन जैसे ही नगर निगम की जीसीबी मशीने व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तो स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए और मंदिर को तोड़ने का विरोध कर दिया। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । देश की उन्नति के लिए आयकर करदाताओं की समस्याओं का कर दाता व कर सलाहकारों के साथ मिलकर करेंगे समाधान। उक्त विचार शनिवार को फरीदाबाद नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट में फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक डायरी के विमोचन के अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त श्री आनद कुमार केडिया ने व्यक्त किये। श्री केडिया ने इनकम टैक्स की फेसलेस प्रक्रिया के बारे में भी आश्वस्त किया कि करदाताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इससे पूर्व दिल्ली से आये वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सीए बिमल जैन ने जीएसटी एक्ट के तहत सर्च, सीजर,व गिरफ़्तारी से सम्बंधित प्रावधानों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / अंबाला कैंट स्थित फारूक खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सौजन्य से चार दिवसीय राज्य स्तरीय इंद्रधनुष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तीसरे दिन का शंखनाद रंगोत्सव प्रतियोगिता गुरुजनों के कला प्रदर्शन द्वारा किया गया. इस  कार्यक्रम का  शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी  सुधीर कालड़ा एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा किया गया. रंगोत्सव प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा में अलग अलग विधाओं नृत्य, गायन, पेंटिंग, ड्रामा आदि में 500 से अधिक अधयापक व अध्यापिकाओं ने भाग लिया। रंगोत्सव प्रतियोगिता देश के अलग अलग राज्यों में आयोजित की जाती है.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 दिसम्बर: कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ मानव रचना नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। हर साल, दिल्ली-एनसीआर के शीर्ष कॉर्पोरेट्स की क्रिकेट टीमें इस सीरीज में भाग लेती हैं, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्थानों में फैले खेल उत्साही कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के बीच खेल भावना को मज़बूत करना है।