Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » टाटा पंच बनी पसंदीदा एसयूवी: इस फेस्टिव सीज़न की सबसे चर्चित कार

टाटा पंच बनी पसंदीदा एसयूवी: इस फेस्टिव सीज़न की सबसे चर्चित कार

Ajay vermaBy Ajay verma10/10/2025Updated:10/10/2025No Comments3 Mins Read
Tata Punch suv
photo from tata motors website

दिल्ली, 10 अक्टूबर: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने सितंबर 2025 में जबरदस्त बिक्री दर्ज करते हुए भारत की नंबर 2 पैसेंजर व्हीकल कंपनी के रूप में अपनी जगह बनाई है। इस सफलता की सबसे बड़ी वजह रही टाटा पंच — जो देश की टॉप 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक – तीनों वैरिएंट्स में उपलब्ध पंच एक कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार एसयूवी है। शानदार फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ यह न सिर्फ एसयूवी में अपग्रेड करने वालों की सबसे पसंदीदा चॉइस बनी है, बल्कि देशभर में पहली बार कार खरीदने वाले 69% ग्राहकों की भी पहली पसंद रही है।

अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच टाटा पंच ने दिल्ली में टीएमपीवी की कुल बिक्री में 35% योगदान दिया, जिससे यह राज्य की सबसे पसंद की जाने वाली कारों में शामिल हो गई है। सिर्फ दिल्ली में ही इस एसयूवी की बिक्री में 2 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दमदार, स्पोर्टी और यंग डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग (आईसीई वर्ज़न के लिए जीएनसीएपी 5-स्टार और ईवी वर्ज़न के लिए बीएनसीएपी व जीएनसीएपी दोनों में 5-स्टार) के साथ टाटा पंच ग्राहकों को शानदार वैल्यू देती है, जिसे हाल ही में हुए जीएसटी सुधारों ने और बढ़ा दिया है। नवरात्रि 2025 के दौरान, पंच ने टीएमपीके की राष्ट्रीय बिक्री में 33% योगदान देकर देश की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा एसयूवी के रूप में अपनी जगह और मजबूत की है।

टाटा पंच की सफलता उसकी हर तबके में लोकप्रियता का नतीजा है —

● हर किसी की पसंद: टाटा पंच अपने “कहीं भी ले जाओ” अंदाज़ के साथ उन लोगों की पहली पसंद बन गई है जो शहर की सड़कों पर चलाने के साथ-साथ सफर के नए रास्ते भी तलाशना चाहते हैं। इसका आसान ड्राइव और स्टाइलिश लुक महिलाओं के बीच भी खासा लोकप्रिय है। आज Punch.ev के ओनर्स में करीब 25% महिलाएं हैं।

● सुरक्षा में नंबर वन: पंच देश की पहली कार है जिसने पेट्रोल और इलेक्ट्रिक—दोनों वर्ज़न में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसने अपने सेगमेंट में सुरक्षा का नया मानक बनाया है।

● अपने सेगमेंट की पहचान: 2021 में लॉन्च होने के बाद पंच ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई पहचान बनाई। 2024 में यह भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बनी और 2025 में भी टॉप 5 में शामिल रही, जो पहली बार कार खरीदने वालों को एक आत्‍मविश्‍वास से भरपूर फीचर-रिच एसयूवी एक्‍सपीरियंस दे रही है।

● विकल्पों की आज़ादी और नवाचार: टाटा पंच पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक—तीनों विकल्पों में उपलब्ध है। भारत की पहली ट्विन-सिलिंडर आईसीएनजी एसयूवी होने के साथ यह कार स्पेस, परफॉर्मेंस और किफ़ायत, तीनों का बेहतरीन मेल पेश करती है।

● देशभर में लोकप्रिय: पंच की लोकप्रियता सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। इसके ग्राहक टियर2 1 (24%), टियर 2 (47%) और टियर 3 (29%) शहरों से हैं, जो इसकी देशभर में बढ़ती स्वीकार्यता और भरोसे को दर्शाता है।

6 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथ, टाटा पंच न केवल पूरे भारत में कार खरीदारों की पसंद बन गई है, बल्कि टाटा मोटर्स की मार्केट लीडरशिप को भी लगातार मज़बूती दे रही है।

car news festive season motors news SUV suv cars Tata Punch TECH TODAY EXPRESS NEWS टाटा पंच टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स पसंदीदा एसयूवी
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026

सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.