Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हर वर्ग के साथ धोखा कर रही है भाजपा सरकार – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

हर वर्ग के साथ धोखा कर रही है भाजपा सरकार – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma30/11/2025No Comments2 Mins Read
The-BJP-government-is-cheating-every-section-of-the-society-–-former-Deputy-CM-Dushyant-Chautala

चंडीगढ़, 30 नवंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने का ऐलान करते हुए नवंबर से इस फैसले को लागू करने की बात कही थी और अब तो दिसंबर भी आ गया है, लेकिन अभी तक बुजुर्गों की पेंशन 3200 रूपए प्रति माह नहीं हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पेंशन बढ़ाने की बजाय बीजेपी सरकार ने उल्टा साढ़े 37 हजार बुजुर्गों की पेंशन काटने का काम जरूर किया है। वे रविवार को जींद जिले में ग्रामीणों से रूबरू थे।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राशन कार्ड का सर्वे भी जारी है और इसके तहत अब तक छह लाख लाभार्थियों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत भी महिलाओं के साथ बीजेपी ने वादाखिलाफी की है। इसी तरह युवाओं के साथ सीईटी के माध्यम से धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का आज कितना बुरा हाल हो चुका है, वह सबके सामने है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को सात दिसंबर को जुलाना में होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता दिया और कहा कि हरियाणा के मौजूदा खराब हालात को देखते हुए हम सबको मिलकर बदलाव के लिए प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदलाव लाने के लिए प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग जुलाना में एकत्रित हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केवल जेजेपी ही आज प्रदेश के अंदर हर मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है।

दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रदेशभर से लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे है और कार्यक्रम की सफलता जेजेपी को नई ऊर्जा देगी।

Dushyant Chautala JJP jjp vs bjp TODAY EXPRESS NEWS टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ दुष्यंत चौटाला पूर्व उपमुख्यमंत्री
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

कंपनी से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

03/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.