Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जो गांव फरीदाबाद नगर निगम में पिछले 30 सालों में शामिल किए हैं, उनकी दशा आज एक स्लम बस्ती से भी बुरी है : योगेश कुमार ढींगड़ा

    जो गांव फरीदाबाद नगर निगम में पिछले 30 सालों में शामिल किए हैं, उनकी दशा आज एक स्लम बस्ती से भी बुरी है : योगेश कुमार ढींगड़ा

    Ajay vermaBy Ajay verma08/09/2020No Comments2 Mins Read
    Yogesh Kumar Dhingra

    फरीदाबाद, 8 सितम्बर। नगर निगम फरीदाबाद सीमा विस्तार मामले पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगड़ा ने प्रदेश सरकार पर आगे दौड़ पीछे छोड़ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जो गांव फरीदाबाद नगर निगम में पिछले 30 सालों में शामिल किए गए हैं, उनकी दशा आज एक स्लम बस्ती से भी बुरी है। ऐसे में और गांवों को नगर निगम में शामिल करने का प्रयास उन गांवों के लोगों के जीवन को नरकीय बनाने का एक कुप्रयास है। श्री ढींगड़ा ने कहा कि सरकार पहले नगर निगम के वर्तमान क्षेत्र में विकास कार्य कराए उसके बाद सीमा विस्तार की बात करें। प्रदेश प्रवक्ता ने आश्चर्य व्यक्त किया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ तो फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में खुद के द्वारा की गई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं को वापस लेने की घोषणा धनाभाव के कारण कर रहे हैं और दूसरी तरफ नगर निगम सीमा विस्तार की बात कही जा रही है जोकि आपस में विरोधाभासी है। प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश सरकार इन गांवों के विकास के स्थान पर यहां पर अगले वर्ष के शुरू में होने वाले पंचायत चुनावों से बचने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है क्योंकि इस हथकंडे के बाद नगर निगम और पंचायत दोनों ही चुनाव परिसीमन के चक्कर में लंबे टल सकते हैं। श्री ढींगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी, अराजकता तथा लगातार बढ़ते अपराध की तरफ से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के ओछे हथकंडे अपना रही है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का साफ तौर पर मानना है कि पहले सरकार अपने घोषित विकास कार्यों को पूरा करें इसके बाद इस तरह की कोई भी कार्रवाई की जाए। श्री ढींगड़ा ने आरोप लगाया कि स्थानीय नेता यह अच्छी तरह जानते हैं कि आगामी पंचायती चुनावों में गांव की जनता उनको सबक सिखाने वाली है, यही कारण है कि सरकार अब इस तरह के प्रोपेगेंडा कर पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों में लगे हुई है। श्री ढींगड़ा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता सरकार की तरफ रोजगार और दो वक्त की रोटी के लिए मुंह बाए खड़ी है लेकिन सरकार है कि जनता को झुनझुना थमाने के अतिरिक्त और कुछ भी करने को तैयार नहीं।

    faridabad news in the Faridabad Municipal Corporation in the last 30 years is worse than a slum colony Latest News that have been included The condition of the villages TODAY EXPRESS NEWS Yogesh Kumar Dhingra गांव नगर निगम फरीदाबाद
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.