Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » परिवार पहचान पत्र पर अपडेट जानकारियों से लेंगे टीकाकरण के लिए सूची : यशपाल

    परिवार पहचान पत्र पर अपडेट जानकारियों से लेंगे टीकाकरण के लिए सूची : यशपाल

    Ajay vermaBy Ajay verma18/12/2020No Comments3 Mins Read
    The list for vaccination will be updated with information on family identity card Yashpal

    Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद, 18 दिसंबर। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोरोना आपदा से निपटने के लिए अगले वर्ष से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत चरणबद्ध ढंग से सभी नागरिकों का टीकाकरण होगा और इस टीकाकरण के लिए नागरिकों की जो सूची ली जाएगी वह परिवार पहचान पत्र से ली जाएगी। ऐसे में जिला के सभी नागरिक अपना परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं और उसमें अपनी बीमारी से संबंधित कॉलम भी अवश्य भरें। उपायुक्त यशपाल टीकाकरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

    उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारयां पूरी हो चुकी हैं। इसके तहत प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों व अन्य फ्रंटलाईन वर्करों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से धिक आयु के नागरिकों और उसके बाद चौथे चरण में 50 वर्ष से कम आयु के उन नागरिकों को टीका लगेगा जिन्हें कोई बीमारी है। इसके बाद अन्य नागरिकों का टीकाकरण होगा।

    उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान को चुनाव मोड में आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच सदस्यों की टीम होगी। इसमें दो कर्मचारी पुलिस, होमगार्ड अथवा एनसीसी से होंगे व तीन कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग से होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जो सूची ली जाएगी वह परिवार पहचान पत्र से ली जाएगी। मीटिंग में सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, डीआईओ डॉ. रमेश चंद्र, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. संजीव तंवर, अर्बन नोडल आफिसर डॉ. परीक्षित, आईएमए प्रधान डॉ. पुनिया हसीजा सहित सभी प्राईवेट अस्पतालों के संचालक भी मौजूद थे।

    कैसे बनवाएं अथवा अपडेट करवाएं अपना परिवार पहचान पत्र?

    उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोई भी नागरिक अपने नजदीकी सीएससी, सरल केंद्र अथवा स्कूल कैंप सेंटर पर जा कर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके अलावा www.meraparivar.haryana.gov.in पर जाकर खुद भी अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाते की डिटेल व कोई आयु प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाएं।

    उन्होंने कहा कि इस दौरान आपरेटर आपके व आपके परिवार के सदस्यों के डाक्यूमेंट्स के माध्यम से आपके परिवार पहचान पत्र डेटाबेस को अपडेट करेंगे। आपरेटर आपके आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालेगा जिस पर आपके परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी सदस्य के हस्ताक्षर करवाने के बाद आपरेटर उस आवेदन पत्र को पीपीपी पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके बाद सिस्टम द्वारा आपका परिवार पहचान पत्र बनने के बाद आपको दे दिया जाएगा तथा एसएमएस के द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर भी भेज दिया जाएगा।

    best hindi news DC Yashpal Yadav faridabad news Faridabad News Update for vaccination india Latest News no 1 hindi news on family identity card The list TODAY EXPRESS NEWS will be updated with information अपडेट उपायुक्त यशपाल टीकाकरण परिवार पहचान पत्र
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.