Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लॉकडाउन के दौरान बच्चों को ऑनलाइन लर्निंग उपलब्ध कराने के लिए टीसीएल ने टॉपस्कॉलर्स के साथ भागीदारी की

    लॉकडाउन के दौरान बच्चों को ऑनलाइन लर्निंग उपलब्ध कराने के लिए टीसीएल ने टॉपस्कॉलर्स के साथ भागीदारी की

    Ajay vermaBy Ajay verma05/04/2020No Comments4 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्ली, 05 अप्रैल, 2020: दुनिया की नंबर -2 टीवी कंपनी टीसीएल पहली बार स्मार्ट टीवी की अपनी अत्याधुनिक रेंज में बच्चों के लिए ऑनलाइन होम लर्निंग सॉल्यूशंस लेकर आ रही है। टीसीएल ने अपने सभी यूजर्स के लिविंग रूम्स में इनोवेटिव लर्निंग सॉल्युशंस की रेंज लाने के लिए स्मार्ट लर्निंग ऐप टॉपस्कॉलर्स के साथ भागीदारी की है।

    कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन ने ब्रांड्स को नए और इनोवेटिव सॉल्युशंस लेकर आने के लिए प्रेरित किया है। साझेदारी के बाद टीसीएल के 1 मिलियन से अधिक ग्राहकों को टॉपस्कॉलर्स से होम लर्निंग सॉल्युशन प्राप्त होगा। स्मार्ट लर्निंग ऐप ने विभिन्न आयु समूहों के लिए ऑनलाइन कोर्सेस और लर्निंग मटेरियल्स समर्पित किया है, जिसमें किंडरगार्टन से 12वीं तक के बच्चे शामिल है। इसके अतिरिक्त टॉपस्कॉलर्स ने सभी टीसीएल ग्राहकों को 30 दिन मुफ्त/सौजन्य सेवा प्रदान की है।

    इस भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए टीसीएल के कंट्री मैनेजर माइक चेन ने कहा, “लॉकडाउन के बीच माता-पिता की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है घर में बच्चों के लिए सीखने का माहौल सुनिश्चित करना। इस भागीदारी से हम टीसीएल स्मार्ट टीवी की अत्याधुनिक रेंज को बच्चों के लिए लर्निंग सेंटर के रूप में बदल रहे हैं। टॉपस्कॉलर्स ऐप में विभिन्न आयु-वर्ग के बच्चों के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम्स का बेहतरीन कलेक्शन है। हमें इस बात का भरोसा है कि माता-पिता अपने बच्चों की लर्निंग और डेवलपमेंट को सुनिश्चित करने के लिए हमारे टीवी पर इन सॉल्युशंस का उचित इस्तेमाल करेंगे।”
    टॉपस्कॉलर्स के सीईओ डॉ. संजय सालुंके ने कहा, “हम टीसीएल के साथ भागीदारी कर बेहद खुश हैं और अपने स्मार्ट लर्निंग सॉल्यूशंस को टीसीएल के पैट्रन तक पहुंचा रहे हैं। यह लॉकडाउन अभूतपूर्व है और इसका सामना भारत और दुनियाभर में सभी देशों में किया जा रहा है। टॉपस्कॉलर्स में हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित है कि लॉकडाउन के दौरान बच्चों की लर्निंग और डेवलपमेंट में किसी तरह की बाधा न आए।

    चूंकि, स्कूल बंद हैं इसलिए टीसीएल माता-पिता के लिए इस भागीदारी के जरिये अपने बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का सबसे दिलचस्प तरीका लाया है। टीसीएल इनोवेटिव टेक्नोलॉजी और इंडिया-फर्स्ट अप्रौच की बदौलत भारत में तेजी से वृद्धि कर रहा है।  टीसीएल के एआई एंड्रॉइड टीवी की रेंज ने होम एंटरटेनमेंट सेग्मेंट में पहले ही व्यापक बदलाव ला दिया है। टीसीएल नियमित रूप से अपने टीसीएल प्लेटफार्म पर कंटेंट के नेतृत्व वाली पार्टनरशिप के माध्यम से ऑनलाइन मनोरंजन सॉल्युशंस को बढ़ा रहा है। टॉपस्कॉलर्स के साथ यह भागीदारी युवा और रचनात्मक दिमागों को प्रेरित करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए है।

    टीसीएल के लिए  
    टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स (1070.एचके) एक तेजी से बढ़ती कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और ग्लोबल टीवी इंडस्ट्री में प्रमुख कंपनी है। चीन में 1981 में स्थापित यह कंपनी अब वैश्विक स्तर पर 160 से अधिक बाजारों में मौजूद है। सिग्मेंटेल के अनुसार 2019 की पहली से तीसरी तिमाही के दौरान बिक्री की संख्या के आधार पर टीसीएल ग्लोबल टीवी मार्केट में दूसरे स्थान पर है। टीसीएल  की टीवी, ऑडियो और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स से लेकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्यूफेक्चरिंग में विशेषज्ञता है।
    भविष्य के राष्ट्र के लिए शिक्षा विकसित करने में दृढ़ विश्वास के साथ भारत की प्रमुख एड-टेक फर्म में से एक जारो एजुकेशन प्रस्तुत करता है टॉपस्कॉलर्स। यह एक स्मार्ट लर्निंग ऐप है जो आपके बच्चों को इंडिपेंडेंट लर्नर्स बनाकर उनके भविष्य को आकार देता है और प्रेरित करता है।  विशेषज्ञ टीचर्स द्वारा सावधानीपूर्वक डिज़ाइन और विकसित की गई सामग्री के साथ टॉपस्कॉलर्स का लक्ष्य प्रत्येक छात्र को उनके सभी अध्ययनों और मेंटरशिप की ज़रूरतों के लिए एक डेस्टिनेशन के साथ सहायता कर पीढ़ी की बेहतरी के लिए पर्सनलाइज्ड लर्निंग प्रदान करना है।  टॉपस्कॉलर्स- द स्मार्ट लर्निंग ऐप आज की पीढ़ी को स्वतंत्र और स्मार्ट लर्नर्स बनाने के मिशन पर है। इसमें 6000+ आकर्षक वीडियो, असीमित मॉक टेस्ट, परफॉर्मंस एनालिसिस और चैट व कॉल पर डेडिकेटेड डाउट क्लीयरिंग  है ताकि बच्चों के अध्ययन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव किया जा सके। छात्र ने स्कूल में जो पढ़ा है उसमें यह ऐप पूरक जानकारी बढ़ाता है और तेजी से पढ़ने तथा कंसेप्ट क्लीयर करने में मदद करता है।
    LearningApp LockDown school close TCL TODAY EXPRESS NEWS Topscollars
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.