Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

    शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

    Ajay vermaBy Ajay verma29/03/2026No Comments2 Mins Read
    Two people were arrested for fraud of Rs 87,60,000 in the name of investing in the stock market, action was taken by Cyber ​​Police Station NIT.

    रिपोर्ट अजय वर्मा – फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने हरजीत(23) गांव मंदौली दिल्ली व आकाशदीप(25) वासी होशियारपुर पंजाब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

    आरोपी हरजीत ने मुकुल से खाता लेकर आगे आकाशदीप को दिया था। हरजीत बी.ए व आकाशदीप 9वीं पास है। मुकुल के खाता में 2 लाख रुपये आये थे। मुकुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपितों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    बता दें कि सेक्टर 21 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया था कि अक्टूबर 2025 में जब वह यूट्यूब पर सर्फिंग कर रहा था तो उसने शेयर मार्केट में निवेश के बारे विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही उसको A1-FSL एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोडा गया। फिर एक अंजान नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई, जिसने 2000% लाभ के साथ अपर सर्किट शेयर के परचेस एंड सेल और Fyers Securities Limited (FSL) पर DMA(डायरेक्ट मार्केट एस्सस) अकाउंट के जरिये हाई डिस्काउंट के साथ IPO अलॉटमेंट का प्लॉन बताया। फिर शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिये कुल 87,60,000 रुपये भेज दिये। उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

    *इन्वेस्टमेंट फ्रॉड बचाव के उपाय*

    1. यह ध्यान रखें कि बिना डी-मैट (DMAT) अकाउंट के शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग संभव नहीं है।

    2. केवल SEBI या RBI में पंजीकृत एवं विश्वसनीय कंपनियों/संस्थानों के माध्यम से ही निवेश करें।

    3. निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग सेविंग या करंट अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने से बचें।

    4. किसी भी अनजान लिंक या ऐप के माध्यम से निवेश करने से पहले उसकी प्रामाणिकता अवश्य जांचें।

    5. अधिक मुनाफे के लालच में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

    ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

    arrested Crime News Cyber ​​Police Station NIT faridabad crime news fraud stock markeet stock market ठगी दो गिरफ्तार शेयर मार्केट साइबर थाना NIT
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026

    कंपनी से 59 एसी गैस बॉक्स चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

    08/08/2026

    सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

    07/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.