Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

    वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

    Ajay vermaBy Ajay verma23/07/2026No Comments2 Mins Read
    Vehicle thief arrested; Crime Branch Sector-30 recovers stolen motorcycle.
    photo by fbd police

    फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ नैतल, निवासी सरस्वती कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। 22 जुलाई को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुबेर अली, निवासी टिटू कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल अशोका एन्क्लेव पार्ट-2, सेक्टर-37 में खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-30 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया, उस समय मोटरसाइकिल में चाबी लगी हुई थी। उसने मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर ली। इसके बाद उसने चोरी की मोटरसाइकिल को अपनी बताते हुए अपने एक दोस्त को चलाने के लिए दे दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026

    कंपनी से 59 एसी गैस बॉक्स चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

    08/08/2026

    सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

    07/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.