Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद में ‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत मेगा पौधारोपण अभियान

    फरीदाबाद में ‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत मेगा पौधारोपण अभियान

    Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2026No Comments2 Mins Read
    Victoria Life Foundation Plantation Drive in Faridabad

    फरीदाबाद। सावन के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए फरीदाबाद में 500 पौधों का रोपण किया। यह अभियान ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव – सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के अंतर्गत आयोजित किया गया।

    यह अभियान ट्री मैन एस.एस. बांगा द्वारा 4 जून 2025 से लगातार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित करना है। सावन के पहले सोमवार पर आयोजित इस विशेष चरण के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि “हरियाली को केवल महसूस न करें, बल्कि उसे बढ़ाएं और बचाएं।”

    विक्टोरा इंडस्ट्रीज की इकाइयों में लगाए गए 449 पौधे

    अभियान के तहत विक्टोरा इंडस्ट्रीज की विभिन्न इकाइयों में कुल 449 पौधे लगाए गए। यह पौधारोपण विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की वाइस प्रेसिडेंट दमन बांगा के जन्मदिन के अवसर पर प्रकृति को समर्पित किया गया।

    दमन बांगा ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय उसे प्रकृति और समाज के लिए सकारात्मक योगदान से जोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

    वहीं, ट्री मैन एस.एस. बांगा ने कहा कि पौधारोपण केवल शुरुआत है, असली पर्यावरण सेवा पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के खास अवसरों को पौधारोपण से जोड़ने का आह्वान किया।

    राजकीय महिला महाविद्यालय में लगाए गए 51 पौधे

    अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में 51 पौधे लगाए गए। इनमें नीम, बेलपत्र, जामुन, पिस्टोनिया, कदम और शीशम सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।

    कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पारुल राणा, डॉ. शालिनी खुराना, सविता नागर, पारुल शर्मा एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    प्राचार्या डॉ. पारुल राणा ने कहा कि सावन के पावन महीने में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। संस्था जिस निरंतरता और समर्पण के साथ

    500 Saplings 500 पौधे Daman Banga Environment Conservation faridabad faridabad news First Monday of Sawan Government Women's College Faridabad Green Campaign haryana news Mega Plantation Drive Plantation Drive Sawan Sector 16A Faridabad Selfie with Plantation 5.0 SS Banga TODAY EXPRESS NEWS Tree Man SS Banga Tree Plantation Victoria Industries Victoria Life Foundation एस एस बांगा कदम जामुन ट्री मैन एस एस बांगा दमन बांगा नीम पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण फरीदाबाद फरीदाबाद समाचार बेलपत्र मेगा प्लांटेशन ड्राइव राजकीय महिला महाविद्यालय विक्टोरा इंडस्ट्रीज विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन वृक्षारोपण अभियान शीशम सावन सावन का पहला सोमवार सेक्टर 16ए फरीदाबाद सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0 हरियाणा समाचार हरियाली अभियान
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.