Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » विवेक अग्निहोत्री ने ‘चॉकलेट’ के सेट पर काम करते हुए अनिल कपूर के अतुलनीय समर्पण के बारे में बताया

विवेक अग्निहोत्री ने ‘चॉकलेट’ के सेट पर काम करते हुए अनिल कपूर के अतुलनीय समर्पण के बारे में बताया

moksha vermaBy moksha verma16/05/2025No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा, मुंबई। फ़िल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में मेगास्टार अनिल कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किए, जिन्होंने ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स’ में अनिल कपूर ने ‘एडवोकेट कृष्ण पंडित’ की भूमिका निभाई थी। इस दौरान अग्निहोत्री ने उनके बेहतरीन अनुशासन और समर्पण के कुछ अनसुने किस्से बताए, जो अनिल कपूर की कला के प्रति सच्ची लगन और सादगी को दर्शाते हैं।

पोस्ट देखें:

अग्निहोत्री ने कहा, “अनिल कपूर वो ऐसे इंसान हैं जो सेट पर आते ही वहीं पे फट से कपड़े चेंज कर लेते हैं।” उन्होंने बताया कि कैसे अनिल कपूर बिना झिझक शूटिंग फ्लोर पर ही कपड़े बदलकर एक काला कपड़ा पहन लेते और कहते, “क्यों टाइम वेस्ट करना यार, नीचे वैन में जाने का कौन झंझट लेगा?”

एक किस्सा याद करते हुए विवेक ने बताया कि अनिल कपूर ने एक बार उनसे पूछा, “एक बात बता, इस शर्ट का एक बटन खोलूं या दो?”—इस बात को समझने के लिए कि एक सोफिस्टिकेटेड वकील किस तरह खुद को पेश करेगा। जब विवेक ने कहा कि एक बटन काफी होगा, तो अनिल बोले, “अच्छा, समझ गया। तुझे अनिल कपूर की इमेज नहीं चाहिए, तुझे अनिल कपूर एक्टर चाहिए। अच्छा, ठीक है।” यही स्पष्टता, जिज्ञासा और किरदार में गहराई से उतरने की आदत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

उन्होंने यह भी साझा किया कि एक सीन के दौरान अनिल कपूर की इंटेंसिटी देखकर खुद इरफान खान भी एक पल के लिए ठहर गए थे—यह इस बात का सबूत है कि अनिल कपूर की उपस्थिति कितनी प्रभावशाली होती है।

विवेक अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि एक बार जब वे अनिल कपूर की वैनिटी वैन में गए, तो उन्होंने देखा कि अनिल, राज कपूर के पुराने सीन देख रहे थे। पूछने पर अनिल ने कहा, “इंस्पिरेशन चाहिए होती है यार। जब ग्रेट लोगों को देखते हो ना, तो दिल के अंदर कुछ अलग ही चीज़ जगती है।”

हर डायलॉग परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन राज कपूर जैसे महान लोगों को देखने से उन्हें प्रेरणा मिलती है, अनिल कपूर लगातार महान अभिनेताओं से प्रेरणा लेकर अपने कौशल को निखारते हैं, जिस पर विवेक अग्निहोत्री अभिनेता की प्रशंसा करते हुए कहते हैं, “इसीलिए मुझे अनिल कपूर, नाना पाटेकर, और मिथुन दा जैसे लोगों के साथ काम करने में अलग ही मजा आता है।”

जल्द ही दर्शक अनिल कपूर की वही तीव्रता उनकी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ में देख पाएंगे, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। यह फिल्म एक अत्यधिक सम्मानित सेना अधिकारी की भावनात्मक यात्रा को दर्शाएगी, जो व्यक्तिगत क्षति से जूझते हुए अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहता है। यह फिल्म एक गहन और प्रभावशाली परफॉर्मेंस का वादा करती है। ‘सूबेदार’ का प्रीमियर ओटीटी पर होने वाली है, और उम्मीदें बहुत अधिक हैं क्योंकि अनिल कपूर एक बार फिर ऐसी भूमिका में हैं जो गंभीरता और संवेदनशीलता दोनों को एक साथ जीवंत करेंगे।

actor Anil kapoor BOLLYWOOD Chocolate Dedication Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Latest News Movie music news online news Producer Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending Unparalleled upcoming Viral Vivek Agnihotri
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

21/05/2026

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.