Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जहाँ नारी सशक्त, वहीं समाज समर्थ गुरुग्राम की ऑल वुमन बाइक रैली में दिखा नारी शक्ति का आत्मविश्वास

जहाँ नारी सशक्त, वहीं समाज समर्थ गुरुग्राम की ऑल वुमन बाइक रैली में दिखा नारी शक्ति का आत्मविश्वास

Ajay vermaBy Ajay verma22/03/2026No Comments3 Mins Read
Where women are empowered, society is also strong. The confidence of women power was visible in the All Women Bike Rally of Gurugram.
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम की सड़कों पर दिखाई दे रहा जोश और ऊर्जा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि एक नई सोच और नए भारत की तस्वीर है, जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ भारत बदल रहा है और इस बदलाव की स्टेयरिंग अब हमारी बेटियों के हाथ में है। आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और साहस से नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि जब नारी आगे बढ़ती है तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। मंत्री श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ आज खेल, शिक्षा, प्रशासन और अन्य अनेक क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अवसर और विश्वास मिलने पर बेटियाँ केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शक्ति बनती हैं। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को सीमाओं में बाँधने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज की बाइक रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश है कि अब बेटियाँ अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी शक्ति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने फिट इंडिया के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास ही जीवन की हर दौड़ जीतने की शक्ति देता है। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है, ताकि प्रगति के साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस आयोजन के लिए M3M समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।  इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के साईं विहार एक्सटेंशन, सेक्टर-86 में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क, पानी एवं सीवर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को बेहतर जनसुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है और सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित की योजनाओं को गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षद सचिन शर्मा, सोनू शर्मा (वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी), बुध सिंह डोयला जी (प्रधान जी), टेक चंद जी, उमेश कौशिक जी, विनोद प्रधान जी, वीरेंद्र राणा जी, मदन चौधरी जी, रमेश अधांग (अंचेन), वीरेंद्र योगाचार्य जी, कमल सैनी जी, चाचा रणजीत (भुडैना), बाबू राम जी (भुडैना), शिव शंकर भारद्वाज जी, दीपक शाक्य जी, अगल जी नेका, धान जी, आईटी विकास, दत्त जी, अरा जी, विमल जी। सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
All Women Bike Rally TODAY EXPRESS NEWS Vipul Goel women are empowered women power ऑल वुमन बाइक रैली नारी शक्ति नारी सशक्त
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

सैमसंग इंडिया ने लॉन्‍च किया 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी, प्रीमियम होम कूलिंग को मिला नया अंदाज

09/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.