Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » हरियाणा में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

    हरियाणा में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

    Ajay vermaBy Ajay verma22/07/2026No Comments4 Mins Read
    Vipul Goel, Minister for Urban Local Bodies and Civil Aviation
    शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल

    हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने 21 जुलाई की सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HADC) की निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रदेश में एयरपोर्ट अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, हवाई संपर्क का विस्तार करने, चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने तथा भविष्य की योजनाओं को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आधुनिक, सुरक्षित, तकनीक आधारित एवं विश्वस्तरीय विमानन सुविधाओं के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में प्रदेश में नागरिक उड्डयन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा औद्योगिक, व्यापारिक एवं पर्यटन गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  सिविल एविएशन की समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार नागरिक उड्डयन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय एयरपोर्ट सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मजबूत हवाई संपर्क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति देने का आधार है।
    सरकार का उद्देश्य प्रदेश में एयरपोर्ट अवसंरचना का सुदृढ़ विस्तार कर हरियाणा को नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पंचकूला के महेशपुर स्थित शक्ति केंद्र प्रमुख श्री कुलदीप सैनी के आवास पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की टिफिन बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल सहित शक्ति केंद्र प्रमुखों, सह प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, बीएलए-2, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा, सरल पोर्टल पर संगठनात्मक गतिविधियों की समयबद्ध अपलोडिंग, बूथ पालक, बूथ प्रमुख एवं बीएलए-2 के सत्यापन, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने, एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची के सत्यापन, प्रत्येक माह मन की बात एवं बूथ बैठकों के नियमित आयोजन, बूथ रजिस्टर तैयार कराने तथा बूथ समितियों में विभिन्न दायित्वों के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सोशल मीडिया एवं आईटी व्यवस्था को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, ओबीसी तथा अन्य सामाजिक वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र को संगठन की दृष्टि से पूर्णतः सक्रिय बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
     टिफिन बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका समर्पित, अनुशासित और बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन है। शक्ति केंद्र और बूथ संगठन की वास्तविक शक्ति हैं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उतनी ही प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय, आत्मीयता और जवाबदेही को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। सरल पोर्टल पर समयबद्ध जानकारी अपलोड करना, बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करना, मतदाता सूची का शुद्धिकरण, डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ना आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ विकसित हरियाणा एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति बनेंगे।
     इस अवसर पर श्री कुलदीप सैनी जी, श्री अजीत कुमार पटेल जी, श्री हरमीत जी, श्री राजेश सैनी जी, श्री जगजीत भगत सिंह जी, श्री मेघराज शर्मा जी, श्री रामकुमार जी , श्री गांधी जी एवं श्री कामराज जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Cabinet Minister Vipul Goel Government committed to expanding world-class civil aviation facilities in Haryana: Vipul Goel Minister for Urban Local Bodies and Civil Aviation Vipul Goel
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026

    जंतर-मंतर पर पक्का धरना देंगे दिग्विजय चौटाला

    24/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.