Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा।  नई दिल्ली: भारत का अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट, जो ग्राहक संबंधों और संतुष्टि की अपनी विरासत के लिए जाना जाता है, हंड्रेड परसेंट ग्राहक संतुष्टि हासिल करने की दिशा में दिल्ली—एनसीआर के लोगों का दिल जीत लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने राजौरी गार्डन स्थित विशाल स्टोर में अपने प्रसिद्ध और सर्वाधिक प्रतीक्षित 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के लकी ड्रा की मेजबानी की। लकी ड्रा में कूपन नंबर 580363,521561, 483220, 518962 और 495570 ने 10—10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री सीरत कपूर ने विजेताओं को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने ग्राहकों को भी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में खरीदारी जारी रखने और रोमांचक पुरस्कार जीतते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 1 दिसंबर: लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा विद्यार्थियों को जिला एवं सत्र न्यायालय, फरीदाबाद की न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन हेतु न्यायालय भ्रमण करवाया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय, परिवार न्यायालय, मध्यस्थम केंद्र समेत विभिन्न न्यायालयों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया से अवगत कराना एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना था।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट (एसएलएम) स्नातकोत्तर विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पहल के तहत इंडो-जर्मन मीट का आयोजन हुआ। मानव रचना इंटरनेशनल एक्सचेंज सेंटर (एमआरआईईसी) की ओर से कराए गए इस कार्यक्रम में फ्रैंकफर्ट, जर्मनी स्थित इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉलेज (आईएमसी) से 30 छात्रों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। इसके साथ ही संस्थान में एसएलएम पीजी से 50 छात्रों ने भी भाग लिया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, भारत में पेट के कैंसर के मामलों में पिछले एक दशक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी गई है। कई पश्चिमी देशों की तुलना में, भारत में पेट के कैंसर की दर अपेक्षाकृत ज्यादा है। इस बढ़ती प्रवृत्ति का एक हिस्सा बेहतर नैदानिक उपकरणों को दिया जा सकता है जिससे अधिक सटीक रिपोर्टिंग हुई है। हालाँकि, अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने कहा, फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि असामान्य आहार संबंधी आदतें – विशेष रूप से, मसालेदार और प्रीजर्वड फुड आइटम्स के प्रति झुकाव – इस बढ़े हुए प्रसार में योगदान देता है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 29 नवंबर, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कंप्यूटेशन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी में प्रगति विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएआईसीसीआईटी- 2023) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों और सम्मानित सदस्यों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योगपतियों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे कंप्यूटिंग के उन्नत क्षेत्रों पर चर्चा की।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, प्रतिष्ठित दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से मिलने वाले हैं आप को बता दें कि ये दिग्गज प्रतिभाएं कल हैदराबाद में आयोजित एनिमल के प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बनेंगे । यह सहयोगात्मक भाव न केवल इन प्रसिद्ध सितारों के बीच साझा किए गए मजबूत बंधन को दर्शाता है बल्कि एक शानदार और यादगार कार्यक्रम के लिए मंच भी प्रदान करता है जो ‘एनिमल’ की स्पिरिट को सेलीब्रेट भी करता है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। प्रसिद्ध पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्म निर्माता राहुल मित्रा अभी संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रमुख भारतीय अमेरिकियों के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी राहुल मित्रा फिल्म्स प्रसिद्ध मीडिया कंपनी और सभी चीजों का सबसे निश्चित समाचार स्रोत अमेरिकी बाजार के साथ मिलकर अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों में पसरे प्रवासी भारतीयों की प्रोफाइलिंग कर रही है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  विधायक राजेश नागर ने आज गुरु नानकदेव के गुरुपूरब के अवसर पर अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं में भागीदारी की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर भी चखा। उनके साथ गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान सरदार गुरप्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।   

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 27 नवंबर: लिंगयाज विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय जेस्ट-23 मशहूर गायक सोनू निगम के लाइव कंसर्ट के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम ने कहा कि आज मैं अपनी जन्म स्थली पर आया हूं, फरीदाबाद से मेरा पारिवारिक नाता है। उन्होंने फीदाबाद वासियों को अपने परिवार के सदस्य बताया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने सभी मशहूर गानों की प्रस्तुती दी। सभी के कदम नाचने को मजबूर हो उठे। लेकिन उनके गीत संदेशे आते है, हमें तड़पाते है कि प्रस्तुती से सारा सभागार जैसे भाव विभोर ही हो उठा। कॉलेज सचिव डॉ पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम ने भी संस्थान के 25 वर्ष संपूर्ण होने की सबको बधाई दी।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  जिले में समग्र शिक्षा अभियान में लगे कर्मचारियों ने उनको हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस बारे में विधायक राजेश नागर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।  विधायक राजेश नागर ने सभी की बात सुनकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को जानकारी दी और उन्हें इन लोगों को राहत दिलाने की बात कही।

Read More