Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। 11 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ पहल का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, प्रधान मंत्री इस नए कार्यक्रम की शुरुआत को चिह्नित करते हुए, देश भर के विभिन्न राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय के कुलपतियों, संस्थान प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भाषण देंगे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद।  विधायक राजेश नागर के आश्वासन के बाद बाबा रामकेवल के नेतृत्व में चल रहा पूर्वांचल समाज का धरना आज समाप्त हो गया। पूर्वांचल समाज के लोग छठ घाट को तोड़े जाने के खिलाफ एक दिसंबर से धरने पर थे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास के बीच आस्था के लिए भी जगह बनाई जाएगी। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद,  उपायुक्त विक्रम सिंह एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद के कुशल मार्गदर्शन में वीरवार को बाल महोत्सव 2023 के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 8 दिसम्बर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 के द्वारा 80 जोड़ों का 23 वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह 10 दिसम्बर को हिन्दू रीति-रिवाज से किया जाएगा। बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से दोपहर 2 बजे ओल्ड फरीदाबाद की मेन मार्केट से होती हुई सेक्टर-16ए  स्थित दशहरा मैदान फरीदाबाद में पहुंचेगी। बारात में 2 दर्जन बैंड बाजे, डीजे, आतिशबाजी, फूलों की बरसात व अलग-अलग घोडिय़ों पर दूल्हे सवार होकर बारात की शोभा बढ़ाएंगे। मैन बाजार में जगह-जगह बारातियों का स्वागत भी किया जाएगा। यह कहना है समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल का।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 06 दिसंबर, 2023:मानव रचना डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से विश्व विकलांगता दिवस पर सिल्वर डायमाइन फ्लोराइड (एसडीएफ) पर एक संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन हुआ। फेडरेशन ऑफ स्पेशल हेल्थ केयर डेंटिस्ट्री (एफएससीडी) के सहयोग से आयोजित हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं वाले रोगियों की मौखिक देखभाल को पूरा करना रहा।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: अगर आप भी बाहर खाना खाने के शौक़ीन हैं तो सावधान हो जाएँ। क्योंकि बाहर के अनहाइजीनिक फूड का सेवन आपके लिए जानलेवा हो सकता है। हाल ही में सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में एक ऐसा चोंकाने वाला मामला आया,

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित मॉडर्न विद्या निकेतन (एमवीएन) स्कूल में मंगलवार को एमवीएन- 88 एक्सरसाइज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की गई। एकेडमी का शुभारंभ भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एवं भारतीय टीम के मुख्य कोच पुल्लेला गोपीचन्द ने किया। इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रणय एचएस, ट्रैक एवं फील्ड एथलीट व स्वर्ण पदक विजेता ज्योति याराजी, बैडमिंटन गुरुकुल अकादमी की संस्थापक और प्रबंध निदेशक सुप्रिया देवगन एवं एमवीएन सोसाइटी के चेयरमैन वरुण शर्मा मौजूद रहे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 05 दिसंबर – फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर और एचओडी डॉ. प्रतिभा सिंघी को चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं की उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित श्रीमती गायत्री जयपुरिया पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत में बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी और न्यूरोडेवलपमेंट के क्षेत्र को विकसित करने और कार्यस्थल के अंदर और बाहर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने के लिए उनके असाधारण योगदान की मान्यता में है। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 4 दिसम्बर। लोधी राजपूत जन कल्याण समिति के डबुआ कालोनी स्थित कार्यालय पर स्वामी ब्रह्मानन्द की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, जेडीयू के युवा नेता सचिन तंवर एडवोकेट, सुरेश चन्द्र पाठक समिति के संस्थापक/महासचिव लाखन सिंह लोधी, अध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने स्वामी ब्रह्मानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके चित्र के समक्ष दीप भी प्रज्जवलित किया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 01 दिसंबर, 2023: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल, फरीदाबाद में डॉक्टरों की एक टीम ने 51 साल के एक फैक्ट्री कर्मचारी के लीवर से 9 से.मी. की धातु की गोलाकार वस्तु सफलतापूर्वक निकाली। करीब 86 ग्राम वज़न की यह वस्तु दरअसल, उस एल्युमीनियम फोर्जिंग फैक्ट्री में लगी मशीनरी का टूटा हुआ हिस्सा था जिसमें यह मरीज़ काम करता था। यह घटना उस समय हुई जब इस हाइ-स्पीड मशीनरी में से धातु का एक हिस्सा इस कर्मचारी के दाएं फेफड़े को चीरता हुआ सीने की हड्डियों के पार उसके लीवर में जा घुसा। धातु का हिस्सा उसके लीवर की बायीं ओर घुसने से पहले उसके हृदय को भी हल्का-सा छूकर गुजरा। मरीज़ फरीदाबाद स्थित जवाहर कालोनी का रहने वाला है।

Read More