Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 21 सितंबर, 2023– NIRF 2023 रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल अमृता विश्व विद्यापीठम ने माता अमृतानंदमयी मठ की युवा शाखा, आयुध के साथ मिलकर पूरी दिल्ली के स्कूलों के लिए “सेफ एंड ब्रेव ऑनलाइन” पहल की शुरुआत की है। श्री हिमांशु गुप्ता (आईएएस), शिक्षा निदेशक, जीएनसीटीडी, ने ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक तौर पर इस पहल का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम बिल्कुल नया व अनोखा है, जिसे छात्रों को ऑनलाइन दुनिया को सुरक्षित तरीके से और जिम्मेदारी के साथ कदम बढ़ाने के लिए जरूरी ज्ञान एवं कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। फरीदाबाद 19 सितंबर, 2023:मानव रचना सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस (सीएचआई) ने द इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से डॉक्टर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन नवाचारोँ के साथ बदलाव लाने के लिए चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से विशेषज्ञ एक मंच पर एकजुट हुए। कॉन्क्लेव में चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति और सहयोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की गई।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। दिलचस्प किस्म की फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर और एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के रूप‌ में अपनी पहचान रखने वाले SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने अपनी एक और उम्दा फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के रिलीज़ का ऐलान एक पोस्टर लॉन्च के माध्यम से कर दिया है.‌ इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक दूरद्रष्टा कहलाए जाने वाले निर्देशक द्वारा उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई और बढ़िया संगीत से सजी यह फ़िल्म तमाम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा.

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद।  तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा की बेटियां अपने हुनर के दम पर देश दुनिया में नाम कमा रही हैं। जिसके बाद वह डॉयलाग सच साबित हो रहा है कि म्हारी बेटियां कै बेटों से कम हैं। वह झारखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का गोल्ड जीतकर अपने गांव भतौला लौटी खिलाड़ी तन्नू तंवर के सम्मान में जुटे लोगों को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने तन्नू को भविष्य में इसी प्रकार प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि तन्नू अभी स्कूली पढ़ाई कर रही है। अभी उसके आगे लंबा कैरियर है। वह निश्चित ही दुनिया भर में भारत और हरियाणा एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। 16 सितंबर, 2023: मानव रचना के दूरदर्शी संस्थापक डॉ. ओ.पी. भल्ला की 10वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेरणा स्थल पर सभी ने डॉ. ओपी भल्ला को पुष्पांजलि दी। इसके बाद मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भावपूर्ण भजन पेश किए।  मौके पर परिसर में हवन का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने प्रार्थना कर सामूहिक आहूति दी। इस दौरान डॉ. ओपी भल्ला की स्मृति में कई सामाजिक कल्याण गतिविधियां आयोजित की गई। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । कोल्लम, 12 सितम्बर, 2023 | कोल्लम | माता अमृतानंदमयी मठ परम पूज्या माता अमृतानंदमयी देवी के सत्तरवें प्राकट्य-दिवस के स्मरणोत्सव की घोषणा करता है। 3 अक्टूबर, 2023 को इसका मनाया जाना निर्धारित हुआ है;यह उत्सव अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा, जो आध्यात्मिक भक्ति, लोकोपकारी मूल्यों तथा पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के दृढ़ संकल्प का मिश्रण होगा।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । हर साल 15 सितम्बर को ‘विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। इस संबंध में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सनी जैन बताया कि हमारे शरीर में मौजूद लिम्फ नोड्स शरीर को किसी भी इन्फेक्शन से लड़ने के लिए तैयार करती हैं। गला खराब होने पर गले पर कुछ गांठें बन जाती हैं, इन गांठों को लिम्फ नोड्स कहते हैं। जब लिम्फ नोड्स में अत्यधिक मात्रा में कोशिकाएं बननी शुरू हो जाती हैं तो इन लिम्फ नोड्स का आकार बढ़ने लगता है जबकि शरीर में कोई इन्फेक्शन नहीं होता। अगर इन्फेक्शन में लिम्फ नोड्स बढती हैं तो कोई समस्या नहीं है लेकिन बिना इन्फेक्शन के लिम्फ नोड्स बढती हैं तो इसे लिंफोमा कहा जाता है। लिंफोमा ब्लड कैंसर का ही एक रूप है। महीने में ओपीडी में लगभग 4-5 मरीज लिंफोमा का आ जाते हैं।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । ‘रन्ना च धन्ना’ ने निर्देशक अमरजीत सिंह सरोन के साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शहनाज़ गिल की मेगा ब्लॉकबस्टर टीम को फिर से एकजुट किया है। यह टीम आखिरी बार मेगा ब्लॉकबस्टर ‘हौसला रख’ के साथ आई थी और यह निर्माता दलजीत थिंड, दिलजीत दोसांझ और पवन गिल को भी एक बार फिर एकजुट करती है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । माता अमृतानंदमयी मठ की युवा शाखा अयुद्ध के युवाओं और श्री माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) के अनुयायियों ने साथ मिलकर 40000 सीडबॉल फैलाए। यह सीडबॉल हाईवे के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ग्रीन बेल्ट में फैलाए गए। साथ ही 45000 सीडबॉल वन विभाग को सौंपे गए, जो इनका उपयोग राजमार्गों के आसपास हरित क्षेत्र में पेड़ उगाने के लिए करेंगे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 10 सितंबर| अवसाद समेत कई अन्य कारणों से बढ़ते आत्महत्या के मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से हर साल 10 सितंबर को ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ मनाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. जया सुकुल ने कहा कि सुसाइड की स्थिति तब आती है, जब तीन चीजें मिलती हैं- निराशा, लाचारी और मूल्यहीन। जिन लोगों के दिमाग में सुसाइड (आत्महत्या) करने के ख्याल आते हैं तो हमें इसके कारण को समझना चाहिए। उनके कारणों को नकारने के बजाय समझना चाहिए ताकि वो इंसान आपसे खुलकर बात कर सके। उन्हें महसूस कराना चाहिए कि उनके जीवन में भी आशा है, उनके जीवन का भी मूल्य है। ऐसे लोगों की भावनाओं की कदर करना बहुत जरूरी है ताकि वे अपनी भावनाओं को साझा कर सकें और निराशाजनक, लाचारी और मूल्यहीनता भरी स्थिति से बाहर निकल सकें।

Read More